श्रीलंका पर 88 रन से भारत की शानदार विजय के साथ ही आज यहां होलकर स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के हर प्रारूप में मेजबान टीम के अजेय रहने का नया रिकॉर्ड कायम हुआ। भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया मुकाबला मध्यप्रदेश के क्रिकेट इतिहास का पहला अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच था। इसमें मेजबान टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन के बूते जीत हासिल की। इसके साथ ही, तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से निर्णायक बढ़त हासिल की। मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ का करीब 27,300 दर्शकों की क्षमता वाला होलकर स्टेडियम भारतीय टीम के लिये बेहद भाज्ञशाली रहा है। मेजबान टीम ने इस मैदान पर अब तक आयोजित सभी पांच एक दिवसीय मैचों और एकमात्र टेस्ट मुकाबले में भी जीत हासिल की है।
होलकर स्टेडियम में टीम इंडिया के हर प्रारूप में अजेय रहने का रिकॉर्ड
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



