आज का दिन भारतीय टीम के लिए बेहद खास है। आज ही के दिन भारत के किंग माने जाने वाले विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। विराट कोहली ने आज भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में अपने करियर का सबसे तेज शतक लगाया था। जी हां 16 अक्टूबर 2013 का वो दिन था, जब विराट ने अपनी पारी से रोहित शर्मा के साथ मिलकर 186 रन की अटूट साझेदारी की थी और मुकाबले को एकतरफा कर ऑस्ट्रेलिया पर जीत हासिल कर ली थी।
भारतीय टीम की इस मुकाबले में ऐड़ी -चोटी की जोर लगा दी थी और ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पहले तो शिखर धवन के साथ मिलकर 176 रन की पार्टनरशिप की और फिर धवन 95 रन पर आउट हो गए थे। इसके बाद रोहित के साथ विराट ने पारी को आगे बढ़ाया और 186 रन की जबरदस्त पारी खेली और अपने करियर का सबसे तेज 52 गेंदों पर शतक लगाया। 360 के लक्ष्य को भारत ने 39 गेंद शेष रहते 43.3 ओवर में चेज कर लिया था और ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया था।


Download Android App
Download iOS App




