इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। यह मैच इंडिया के समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। सीरीज के पहले मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग इलेवन में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। पिछली सीरीज में लगातार तीन मैचों में मौका मिलने के बावजूद वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे, जिसके बाद उन्हें बाहर बैठना पड़ा था। हालांकि इस मुकाबले में बल्लेबाजी से ज्यादा चर्चा गेंदबाजी कॉम्बीनेशन को लेकर है। कागजों पर इंडिया मजबूत नजर आता है, लेकिन हाल ही के परफॉर्मेंस को देखते हुए टीम के सामने चैलेंज आसान नहीं होगी।
लगातार दो सीरीज हारने के बाद दबाव में भारत

इंडियन टीम अपने पिछले दो टी-20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन कर चुकी है। पहले आयरलैंड ने 2-0 से और फिर इंग्लैंड ने 4-0 से भारत को क्लीन स्वीप किया। खास बात यह रही कि आयरलैंड ने पहली बार किसी टी-20 सीरीज में भारत को हराया। दूसरी ओर, जिम्बाब्वे भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत को तीन बार मात दे चुका है, इसलिए मेजबान टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता।
हरारे की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों के लिए फ्रैंडली माना जाता है। सरफेस पर नमी और एडिशनल उछाल मिलने से नई गेंद काफी असरदार साबित होती है। ऐसे में जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड एनगारवा इंडियन बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को संभलकर खेलना होगा।
मिडिल ऑर्डर पर रहेगी सबसे बड़ी नजर
संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी के पारी की शुरुआत करने की पॉसिबीलिटी है। वहीं तीसरे नंबर पर ईशान किशन और चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर उतर सकते हैं। वाइस कप्तान तिलक वर्मा का पांचवें नंबर पर खेलना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि हाल के मैचों में उनका परफॉर्मेंस उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है और इस बल्लेबाजी ऑर्डर में वो पूरी तरह कम्फर्टेबल भी नहीं दिखे। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट उनके एक्सपीरिएंस और जिम्मेदारी को देखते हुए उन पर भरोसा बनाए रख सकता है।
ऑलराउंडर के सेलेक्शन पर सबसे बड़ा सवाल

टीम सेलेक्शन में सबसे दिलचस्प मुकाबला ऑलराउंडर की जगह को लेकर है। शिवम दुबे, हर्ष दुबे और सूर्यांश शेडगे में से किसे मौका मिलेगा, इस पर सभी की नजरें रहेंगी। शिवम दुबे हाल ही के मुकाबलों में बल्ले से इफेक्ट नहीं छोड़ पाए हैं और स्विंग व सीम गेंदबाजी के खिलाफ स्ट्रगल करते दिखे हैं। फिर भी उनके एक्सपीरिएंस को देखते हुए उन्हें प्राइयोरिटी मिल सकती है।
वहीं रिंकू सिंह भी आखरी प्लेइंग 11 में जगह बनाने के प्रबल दावेदार हैं। इस दौरे पर टीम इंडिया के मुख्य कोच की जिम्मेदारी वीवीएस लक्ष्मण निभा रहे हैं। माना जा रहा है कि इंडिया तीन तेज गेंदबाज, एक एक्सपर्ट स्पिनर और दो ऑलराउंडर के कॉम्बीनेशन के साथ मैदान में उतर सकता है। तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और मयंक यादव का खेलना भी लगभग तय माना जा रहा है।
1st T20 Indias Playing 11 Against Zimbabwe: इंडिया की पॉसीबल प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई और अशोक शर्मा।


Download Android App
Download iOS App




