केएल राहुल की टीम में वापसी, दूसरे वनडे में इस प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतर सकते हैं कप्तान रोहित

Summary :

भारतीय टीम बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना दूसरा मैच खलेगी। तीन मैच की इस सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया अपने नाम कर चुकी है साथ ही 1-0 से सीरीज में बढ़त बनाए हुए है। ऐसे में अब जब दूसरा वनडे मैच आया तो उससे पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर आई है।

भारतीय टीम बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना दूसरा मैच खलेगी। तीन मैच की इस सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया अपने नाम कर चुकी है साथ ही 1-0 से सीरीज में बढ़त बनाए हुए है। ऐसे में अब जब दूसरा वनडे मैच आया तो उससे पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर आई है।
जी हां, टीम इंडिया के उप-कप्तान केएल राहुल और ओपनर मयंक अग्रवाल अपनी टीम के साथ जुड़ गए हैं और दोनों ही खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। लेकिन, इस बीच सभी के जहन में जो सवाल चल रहा है वो ये है कि दूसरे वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 क्या होगी।
राहुल या मयंक में कौन करेगा पारी का आगाज?
मालूम हो, जहां पहले मैच में कप्तान रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन ने ओपनिंग  कमान संभाली थी और दोनों ने टीम को बढ़िया शुरुआत भी दिलवाई थी। मगर अब जब केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की वापसी हुई है तब भारत के पास अधिक विकल्प हैं।

दरअसल, शिखर धवन कोरोना संक्रमित है, ऐसे में उनकी गैर-मौजूदगी में पहले भी केएल राहुल ही रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते दिखाई दिए हैं। तो ऐसे में हो सकता है दूसरे वनडे में भी वही रोहित के साथ इस रोल को निभा सकते हैं। मगर, इस बीच अगर टीम लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन के साथ ही जाए तो ईशान को मौका मिल सकता है।

क्या और कोई अन्य बदलाव?
बता दें, रोहित शर्मा ने इस बात को पहले ही साफ कर दिया था कि हर किसी को मौका मिलेगा, मौका मिलने पर सभी प्रदर्शन करें। वैसे पहले मैच में दीपक हुड्डा को डेब्यू का मौका मिला और उन्होंने बेहतर बल्लेबाजी भी की। ऐसे में दूसरे मैच में प्लेइंग-11 में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। केवल राहुल के आने के बाद किसी एक खिलाड़ी को होना पड़ सकता है।
 

Desk Team