4 Players Dropped From India Squad: इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 21 जून 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 मेंबर्स के भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में 3-0 से सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास काफी ऊंचा है। हालांकि नई टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।
इंग्लैंड दौरे से पहले भारत को आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम इंग्लैंड में पांच टी-20 और तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलेगी। शुभमन गिल की कप्तानी में घोषित वनडे टीम में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हुई है, लेकिन अफगानिस्तान सीरीज में शामिल रहे चार खिलाड़ियों को इस बार स्क्वॉड में जगह नहीं मिली।
Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल को नहीं मिला मौका

हालांकि इसी बीच सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यशस्वी जायसवाल का टीम से बाहर होना माना जा रहा है। युवा सलामी बल्लेबाज ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार शतक जड़ते हुए 86 गेंदों पर 110 रन बनाए थे। उनकी इस पारी ने भारत की सीरीज में क्लीन स्वीप करने में अहम भूमिका निभाई थी। बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद सेलेक्टर्स ने उन्हें इंग्लैंड दौरे की वनडे टीम में शामिल नहीं किया। माना जा रहा है कि विराट कोहली की वापसी और बल्लेबाजी क्रम में संतुलन बनाए रखने के कारण जायसवाल को अपनी जगह गंवानी पड़ी।
Harsh Dubey: हर्ष दुबे भी हुए बाहर

ऑलराउंडर हर्ष दुबे ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। तीसरे मुकाबले में उन्होंने राशिद खान का विकेट लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहली सफलता हासिल की थी। हालांकि इंग्लैंड की सिचुएशन को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने स्पिन डिपार्टमेंट में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे अनुभवी ऑप्शन्स को प्राइयोरिटी दी है। इसी वजह से हर्ष दुबे को आखरी टीम में जगह नहीं मिल सकी।
Prince Yadav: प्रिंस यादव को भी करना होगा इंतजार

युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव का नाम भी इंग्लैंड दौरे की वनडे टीम में शामिल नहीं है। अफगानिस्तान सीरीज में उन्होंने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया था और तीसरे वनडे में अजमतुल्लाह उमरजई का महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किया था। इसके बावजूद सेलेक्टर्स ने इंग्लैंड की चुनौतीपूर्ण सिचुएशन्स के लिए ज्यादा अनुभवी तेज गेंदबाजों पर भरोसा जताया, जिसके चलते प्रिंस यादव को टीम से बाहर रखा गया।
Mohammad Siraj: मोहम्मद सिराज भी स्क्वॉड से बाहर

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम में जगह नहीं मिली है। सिराज अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी ने कई क्रिकेट फैंस को हैरान किया है। सेलेक्टर्स ने इस दौरे के लिए जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और गुरनूर बरार जैसे गेंदबाजों पर भरोसा जताया है। इसी वजह से सिराज को इस बार वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया।
4 Players Dropped From India Squad: अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी से बदला टीम कॉम्बीनेशन

इंग्लैंड दौरे के लिए विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की वापसी ने टीम को मजबूती दी है। हालांकि इसके चलते कुछ युवा खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ा। अब ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि शुभमन गिल की कप्तानी में इंडियन टीम इंग्लैंड की चुनौती का सामना कर पाएगी या नहीं।


















