Samay Raina Viral Video: जिस शो पर Mukesh Khanna ने भड़ककर कहा था- ‘मुंह काला कर गधे पर घुमाओ’, अब उसी के लिए साथ में बनाई धांसू वीडियो

Summary :

Samay Raina Viral Video: यूट्यूब स्टार और फेमस कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर जबरदस्त चर्चा में हैं। पिछले साल अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) को लेकर कानूनी पचड़ों और एफआईआर (FIR) का सामना करने वाले समय रैना ने इस बार कुछ ऐसा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। Samay Raina Viral Video:  जब समय रैना की छत पर अचानक लैंड हुए ‘शक्तिमान’ मुकेश खन्ना   View this post on Instagram   A post shared by Samay Raina (@maisamayhoon) उन्होंने किसी और के साथ नहीं, बल्कि खुद ‘शक्तिमान’ यानी वेटेरन एक्टर मुकेश खन्ना…

Samay Raina Viral Video: यूट्यूब स्टार और फेमस कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर जबरदस्त चर्चा में हैं। पिछले साल अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) को लेकर कानूनी पचड़ों और एफआईआर (FIR) का सामना करने वाले समय रैना ने इस बार कुछ ऐसा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

Samay Raina Viral Video:  जब समय रैना की छत पर अचानक लैंड हुए ‘शक्तिमान’ मुकेश खन्ना

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samay Raina (@maisamayhoon)

उन्होंने किसी और के साथ नहीं, बल्कि खुद ‘शक्तिमान’ यानी वेटेरन एक्टर मुकेश खन्ना के साथ एक नए विज्ञापन (Ad) में काम किया है। यह वही मुकेश खन्ना हैं, जिन्होंने कुछ महीने पहले समय रैना को ‘गधे पर बैठाकर मुंह काला करने‘ तक की बात कह दी थी। अब दोनों को एक साथ देखकर फैंस हैरान हैं और सोशल मीडिया पर लोग मुकेश खन्ना को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

कॉमेडियन समय रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नए स्मार्टफोन ब्रांड का ऐड शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में समय फोन पर किसी से बात करते हुए कहते हैं, “शो वापस आ रहा है भाई… जैसा कि कहते हैं कि अंधेरा ज्यादा देर नहीं टिकता।”

ठीक इसी वक्त बैकग्राउंड में ओरिजिनल शक्तिमान वाला म्यूजिक बजता है और मुकेश खन्ना अपने उसी पुराने अंदाज में समय रैना की छत पर एंट्री मारते हैं। उन्हें देखकर समय हैरान रह जाते हैं और पूछते हैं, “सर, आप मेरी छत पर क्या कर रहे हो?” इस पर मुकेश खन्ना कड़क आवाज में डायलॉग मारते हैं, “तेरी टेढ़ी दुम सीधी करने आया हूं, समय रैना, तीन एफआईआर के बाद भी तुम्हारी अक्ल ठिकाने नहीं आई? तुम्हारा तो मुंह काला करना पड़ेगा।

Samay Raina Shaktimaan Ad: नोकझोंक के बीच समय ने मुकेश खन्ना को भी हंसाया

Samay Raina Shaktimaan Ad
Samay Raina Shaktimaan Ad ( Source : Social Media)

वीडियो में आगे दोनों के बीच मजेदार बहस देखने को मिलती है। मुकेश खन्ना समय-रैना को उनकी बोल्ड और कॉन्ट्रोवर्शियल कॉमेडी के लिए डांटते हैं। वो कहते हैं, “तुम रहते इंडिया में हो, लेकिन तुम्हारे जोक्स अमेरिकन स्टाइल के होते हैं, जो लोगों को पसंद नहीं आते।” इसके बाद समय चालाकी से अपने नए फोन की तारीफ करने लगते हैं। और बातों-बातों में मुकेश खन्ना को एक ऐसा जोक सुनाते हैं कि ‘शक्तिमान’ भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते और खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं। जाते-जाते समय रैना हाथ जोड़कर कहते हैं, “सॉरी शक्तिमान” यह पूरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

Mukesh Khanna Trolled For Samay Raina Ad: सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स, मुकेश खन्ना को बताया ‘दोगला’

Mukesh Khanna Trolled For Samay Raina Ad
Mukesh Khanna Trolled For Samay Raina Ad ( Source : Social Media)

इस ऐड के सामने आते ही इंटरनेट यूजर्स ने मुकेश खन्ना को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि कुछ महीने पहले जब समय रैना के शो पर विवाद हुआ था, तब मुकेश खन्ना ने उनके खिलाफ सख्त बयान दिए थे। उन्होंने कहा था कि ऐसे कॉमेडियन देश के युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं।

समय रैना ने भी अपने एक शो में शक्तिमान को लेकर पलटवार किया था। अब दोनों को एक साथ एड फिल्म में देखकर लोग कमेंट कर रहे हैं, “जब पैसा सामने आता है, तो सारे उसूल और मोरालिटी खत्म हो जाती है।” कई यूजर्स मुकेश खन्ना को ट्रोल करते हुए लिख रहे हैं कि दूसरों को ज्ञान देना आसान है, लेकिन खुद ऐड के पैसों के लिए वो उसी कॉमेडियन के साथ खड़े हो गए जिसकी उन्होंने कभी खूब बुराई की थी।

एक यूजर ने हंसते हुए लिखा, “सॉरी शक्तिमान । वहीं दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “अब कोई नया सुपरहीरो लाओ भाई, पुराने वाले सबने तो समय रैना के साथ ब्रांड डील्स (विज्ञापन) साइन कर लिए हैं ।” एक और यूजर ने कमेंट किया, “एक और साल… और एक और ऐसा कोलैबोरेशन (साथ) जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी “ भड़के हुए लोग कह रहे हैं कि जब बड़ा पैसा सामने आता है, तो सारे उसूल धरे के धरे रह जाते हैं।

Read More: Cocktail 2 Box Office Collection Day 3: मिक्स्ड रिव्यू के बाद भी नहीं थमी रफ्तार, 3 दिन में कमाए इतने करोड़, जानें..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।