2027 ODI World Cup में ये 8 खिलाड़ी पक्की कर चुके हैं अपनी जगह!, जानें नाम

Summary :

8 Players Almost Confirmed For ODI World Cup: इंडियन क्रिकेट टीम 2026 के दूसरे हिस्से में काफई बिज़ी शेड्यूल का सामना करने वाली है। जुलाई से दिसंबर के बीच टीम इंडिया को चार वनडे सीरीज खेलनी हैं और इस दौरान कुल 14 एकदिवसीय मैच होंगे। यह पूरा स्टेज 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, जिसको दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर होस्ट करेंगे। इस दौरान टीम मैनेजमेंट कई नए खिलाड़ियों को आजमाएगा, जैसा कि अफगानिस्तान के खिलाफ हालिया सीरीज में गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे और प्रिंस यादव जैसे डेब्यू खिलाड़ियों को…

8 Players Almost Confirmed For ODI World Cup: इंडियन क्रिकेट टीम 2026 के दूसरे हिस्से में काफई बिज़ी शेड्यूल का सामना करने वाली है। जुलाई से दिसंबर के बीच टीम इंडिया को चार वनडे सीरीज खेलनी हैं और इस दौरान कुल 14 एकदिवसीय मैच होंगे। यह पूरा स्टेज 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, जिसको दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर होस्ट करेंगे।

इस दौरान टीम मैनेजमेंट कई नए खिलाड़ियों को आजमाएगा, जैसा कि अफगानिस्तान के खिलाफ हालिया सीरीज में गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे और प्रिंस यादव जैसे डेब्यू खिलाड़ियों को मौका देकर किया गया। हालांकि, इसके साथ ही कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिनकी वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह लगभग तय मानी जा रही है।

8 Players Almost Confirmed For ODI World Cup: 8 खिलाड़ियों की जगह लगभग पक्की

8 Players Almost Confirmed For ODI World Cup
8 Players Almost Confirmed For ODI World Cup (Source: Google)

टीम इंडिया की संभावित वर्ल्ड कप प्लानिंग में सबसे ऊपर नाम कप्तान शुभमन गिल का है, जो टीम को लीड करते नजर आ सकते हैं। उनके साथ अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली का टॉप ऑर्डर में रहना लगभग तय माना जा रहा है। फिर मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी उपकप्तान श्रेयस अय्यर के कंधों पर होगी, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 243 रन बनाकर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

8 Players Almost Confirmed For ODI World Cup
8 Players Almost Confirmed For ODI World Cup (Source: Google)

इसके अलावा केएल राहुल का नंबर-5 पर खेलना भी लगभग तय है, जिनका वनडे में औसत 63 से ज्यादा का रहा है। वहीं ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या टीम के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं, जो फिट रहने पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान देंगे। इसके अलावा गेंदबाजी विभाग में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का होना लगभग तय है। वहीं युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भी उन खिलाड़ियों में शामिल माना जा रहा है, जिन पर टीम मैनेजमेंट ने पिछले एक से डेढ़ साल में लगातार भरोसा दिखाया है।

Who Will Get The Rest Of The Spots: बाकी जगहों के लिए कड़ा कॉम्पटीशन

8 Players Almost Confirmed For ODI World Cup
8 Players Almost Confirmed For ODI World Cup (Source: Google)

बाकी तीन जगहों के लिए टीम में जबरदस्त कॉम्पटीशन देखने को मिल रहा है। कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती जैसे कई खिलाड़ी सेलेक्टर्स की रडार पर हैं। आने वाले वनडे मैचों में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आखरी स्क्वाड तय किया जाएगा।

Important Phase For Preparation: तैयारी का अहम चरण

8 Players Almost Confirmed For ODI World Cup
8 Players Almost Confirmed For ODI World Cup (Source: Google)

2026 के अब बचे हुए 14 वनडे मुकाबले इंडियन टीम के लिए वर्ल्ड कप कॉम्बिनेशन तैयार करने का सुनहरा मौका होंगे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि किन खिलाड़ियों पर मैनेजमेंट का भरोसा कायम रहता है और कौन नए चेहरों के रूप में टीम के अंदर अपनी जगह बनाने में सफल होते हैं।

Read More: Vaibhav Sooryavanshi से भिड़ना पड़ा श्रीलंकन प्लेयर्स को भारी, जानें Srilankan Board ने क्या लिया एक्शन?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।