वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान मैच में बड़ा ‘हादसा’, खिलाड़ी को स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ गया

Summary :

Accident in WI vs Pak Match: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट समाप्त हो गया. पाकिस्तानी टीम ने इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया. उन्होंने मेजबान विंडीज को 8 विकेटों से करारी शिकस्त दे दी. इस मैच के दौरान एक बड़ी दुर्घटना हो गई. वेस्टइंडीज के ब्रैंडन किंग दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर के जरिए मैदान से बाहर ले जाया गया. वो दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए भी नहीं आ सके. Accident in WI vs Pak Match पाकिस्तान के विरुद्ध…

Accident in WI vs Pak Match: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट समाप्त हो गया. पाकिस्तानी टीम ने इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया. उन्होंने मेजबान विंडीज को 8 विकेटों से करारी शिकस्त दे दी. इस मैच के दौरान एक बड़ी दुर्घटना हो गई. वेस्टइंडीज के ब्रैंडन किंग दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर के जरिए मैदान से बाहर ले जाया गया. वो दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए भी नहीं आ सके.

Accident in WI vs Pak Match

Accident in WI vs Pak Match
Accident in WI vs Pak Match

पाकिस्तान के विरुद्ध दूसरे टेस्ट के दौरान वेस्टइंडीज को दोहरा झटका लग गया. मैच में पाकिस्तान के हाथों उन्हें हार मिली. मैच के दौरान वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी ब्रैंडन किंग बुरी तरह चोटिल हो गए. इंजरी इतनी ज्यादा थी कि 31 वर्षीय खिलाड़ी को स्ट्रेचर पर लिटाकर मैदान से बाहर ले जाया गया. साथ ही वो दोबारा इस मुकाबले में हिस्सा नहीं ले सके. ये चोट किंग को मैच के तीसरे दिन लगी थी. जब बाबर आजम को रन आउट करने के दौरान ब्रैंडन किंग को पीठ के निचले हिस्से में खिंचाव आ गया. बाबर रन आउट तो हो जाते हैं. लेकिन थ्रो करते ही वेस्टइंडीज का प्लेयर दर्द से कराहते हुए मैदान पर गिर जाते हैं.

Brandon King
Brandon King

उन्हें तकलीफ में देखकर वेस्टइंडीज के बाकी प्लेयर्स ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा करते हैं. टीम के फिजियो को फौरन मैदान पर बुलाते हैं. जो आकर ब्रैंडन किंग का प्राथमिक उपचार करते हैं. इसके बावजूद ब्रैंडन किंग का दर्द नहीं गया. वो ठीक तरह से चल भी नहीं पा रहे थे. जिसके बाद मेडिकल टीम मैदान पर स्ट्रेचर लेकर आई. ब्रैंडन उसपर लेट जाते हैं. फिर उन्हें ड्रेसिंग रूम ले जाया गया. वेस्टइंडीज दूसरी पारी में ब्रैंडन किंग के बिना ही खेलने उतरी.

वेस्टइंडीज को मिली करारी हार

WI vs PAK
WI vs PAK

पाकिस्तान दूसरे टेस्ट में विजयी रही. जीत के साथ दो मैचों की सीरीज को उन्होंने बराबर कर दिया. पहला मुकाबला वेस्टइंडीज ने 90 रनों से अपने नाम किया था. हार के बाद अगले मैच में पाकिस्तान ने कमाल की वापसी की. और वेस्टइंडीज को उन्हीं के घर में धूल चटा दी.

 

Read More: 2027 ODI World Cup क्वालीफायर का शेड्यूल हुआ अनाउंस, 22 फरवरी से होगी शुरूआत

Raj Kiran