आईसीसी ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के क्वालीफायर टूर्नामेंट की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट 22 फरवरी से 23 मार्च 2027 तक खेला जाएगा। हालांकि, अभी तक इसकी होस्टिंग किस देश या किस वेन्यू पर होगी, इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। इस बार क्वालीफायर में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। नए फॉर्मेट के मुताबिक, जो टीम इस टूर्नामेंट का खिताब जीतेगी, उसे सीधे 2027 वनडे वर्ल्ड कप में जगह मिल जाएगी।
World Cup 2027 Qualifier Tournament: दूसरे, तीसरे और चौथे पोजीशन की टीमों को मिलेगा एक और मौका

एक स्पोर्ट्स एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, क्वालीफायर में दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीमों का सफर यहीं खत्म नहीं होगा। इन तीनों टीमों के बीच एक सुपर सीरीज खेली जाएगी, जो मुख्य वर्ल्ड कप का हिस्सा होगी। इस सुपर सीरीज की विजेता टीम को वर्ल्ड कप में खेलने वाली 12वीं और आखरी टीम के रूप में जगह मिलेगी।
4 अक्टूबर से शुरू होगा 2027 वनडे वर्ल्ड कप

2027 वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की कम्बाइन होस्टिंग में होगा। टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से शुरू होकर 21 नवंबर 2027 तक चलेगा।
क्वालीफायर का नया फॉर्मेट
आईसीसी ने इस बार क्वालीफिकेशन प्रोसेस को भी नया रूप दिया है। 30 सितंबर 2026 तक की वनडे रैंकिंग के आधार पर, मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को छोड़कर फुल मेंबर देशों में सबसे निचली रैंकिंग वाली दो टीमें क्वालीफायर में उतरेंगी। ICC Men’s Cricket World Cup League 2 (CWC League 2) की टॉप चार टीमें क्वालीफायर में जगह बनाएंगी। वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ की टॉप-4 टीमें भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगी।
प्लेऑफ में किन टीमों को मिलेगा मौका?

क्वालीफायर प्लेऑफ में CWC League 2 की सबसे निचले चार नंबर पर रहने वाली टीमें खेलेंगी। इनके साथ चैलेंज लीग से आने वाली चार टीमें भी हिस्सा लेंगी। इस प्लेऑफ की टॉप चार टीमें आगे बढ़कर मुख्य वर्ल्ड कप क्वालीफायर में अपनी जगह बनाएंगी।
वेस्टइंडीज पर बना हुआ है दबाव

30 सितंबर 2026 की कट-ऑफ तारीख से पहले वेस्टइंडीज के लिए हालात आसान नहीं हैं। फिलहाल टीम वनडे रैंकिंग में 10वें पोजीशन पर है, जबकि अफगानिस्तान आठवें और आयरलैंड 12वें पोजीशन पर मौजूद हैं। वेस्टइंडीज के पास कट-ऑफ से पहले सिर्फ दो वनडे मुकाबले बचे हैं। अगर आयरलैंड अफगानिस्तान को 5-0 या 4-1 से हराने में सक्सेसफुल रहती है और वेस्टइंडीज अपने दोनों मैच जीत लेती है, तो वह टॉप-8 में पहुंचकर सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर सकता है। गौरतलब है कि वेस्टइंडीज 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाया था। ऐसे में इस बार टीम के लिए हर मुकाबला बेहद अहम साबित होने वाला है।



Download Android App
Download iOS App




