भारत के जाने माने खिलाड़ी युजी चहल और उनकी वाइफ धनश्री इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहें हैं. दोनों के बीच कुछ कटाक्ष को लेकर हाल ही में एक अफवाह फैली थी, जिसे युजी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाल कर साफ कर दिया था कि ऐसा कुछ भी नहीं है, बस एक अफवाह है और उन अफवाहों में आप सब न पड़ें. वहीं कल चहल की वाइफ और कोरयोग्रापर धनश्री वर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट डाला, जिसमें उन्होंने कई बातें कहीं.

सबसे पहले तो मै आपको बता दूं कि उनके इस पोस्ट डालने का मेन मोटो यह था कि वो लोगों को बताए कि उनका डांस करते वक्त नी इंजरी हो गई थी. जिसके बाद वो काफी ज्यादा रोई भी थी और डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि उन्हें सर्जरी करवानी होगी अगर वो चाहती है कि जिंदगी में आगे डांस भी करें तो. वहीं उन्होंने बताया कि वो घर में ही फिलहाल रेस्ट कर रही है और कई सारे लोग उनका ख्याल रख रहे है, जिसमें उनके हसबैंड भारत के स्टार क्रिकेटर युजी चहल और उनकी पूरी फैमिली शामिल है.

इसके बाद उन्होंने कुछ दिनों पहले फैली अफवाहों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि ये काफी ‘हेटफुल’ और ‘हार्ट फुल’ है कि लोग ऐसा सोच रहे हैं. इसके बाद उन्होंने कहा कि ऐसे अफवाहों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. इफेक्ट इससे मुझे और भी ज्यादा कॉन्फिडेंस और हिम्मत मिलती है और मै खुश हूँ कि मुझमें इतनी ताकत है कि मै ऐसी चीजों को झेल सकती हुं.
हालांकि ये तो सच है कि ऐसी फालतू की चीजों से कोई भी बड़े लोगों को हिम्मत ही मिलती है. हालांकि चहल भारतीय क्रिकेट के टॉप स्पिनर है और अगर वो ऐसी अफवाहों को दिल पर लेंगे तो उनका ध्यान भंग होने के साथ साथ गेम भी खराब होगा. वैसे लोगों को भी यह सोचना चाहिए कि वो इन सब बातों पर ध्यान न दें और ऐसा कुछ हो तो पहले उसकी पूरी तरह से पुष्टि कर लें.

Download Android App
Download iOS App



