जडेजा की वजह से रन आउट हुए रहाणे,इसके बाद कप्तान ने जो किया फैन्स हुए उनके कायल

Summary :

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन कप्तान अंजिक्य रहाणे रन आउट होकर पवेनियन लौटे हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन कप्तान अंजिक्य रहाणे रन आउट होकर पवेनियन लौटे हैं। वैसे रहाणे कोई अपनी वजह से नहीं बल्कि रविंद्र जडेजा की गलती से रन आउट हुए हैं। मगर बावजूद इसके उन्होंने मैदान पर जडेजा को सांत्वना देते हुए अपना बड़ा दिल दिखाया। 
खैर,अब रहाणे के इस जेस्चर की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ भी हो रही है। अपनी गलती की वजह से रहाणे के रन आउट होने के बाद जब जडेजा के चेहरे पर उदासी देखी तो कप्तान ने उनके पास जाकर उनकी हिम्मत बढ़ाई। वहीं सोशल मीडिया पर रहाणे और जडेजा के इस बेहतरीन लम्हे की कुछ फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं साथ ही फैंस का दिल भी जीत रही है।
बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे तीन अजिंक्य रहाणे ने 104 और रविंद्र जडेजा ने 40 रन से खेलना शुरू किया। तीसरे दिन के पहले भाग में 99.5 ओवर में अंजिक्य रहाणे रन आउट होकर वापस चले गए।
 वहीं जडेजा ने शॉट कवर में खेला और न के लिए दौड़े। ऐसे में रहाणे ने भी फौरान भागकर क्रीज पर पहुंचने की कोशिश करी,लेकिन इसमें थोड़ी सी चूक हो गई और इसी के साथ रहाणे की तूफानी पारी का अंत हो गया।  
सोशल मीडिया की जनता ने दिया ऐसा रिएक्शन… 

बता दें इस दौरान विकेटकीपर टिम पेन और मार्नस लाबुशेन ने मिलकर रहाणे को रन आउट किया है। रहाणे 223 गेंदों में 112 रन की बेहतरीन पारी खेलकर पवेलियन लौटे। वहीं इससे पहले खेले गए एडिलेड टेस्ट में अजिंक्य रहाणे की गलती की वजह से कप्तान विराट कोहली आउट हुए थे। 
अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद रविंद्र जडेजा भी 57 रन की पारी खेलकर पहले सेशन में ही आउट हो गए। तब मिचेल स्टार्क की गेंद पर पैट कमिंस ने रविंद्र जडेजा का कैच लपका। जडेजा ने 159 गेंदों  57 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। बता दें कि इससे पहले भारत ने मैच के पहले दिन आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रन पर आउट कर दिया था। इस तरह से भारतीय टीम को अब 82 रन की बढ़त मिल चुकी है। 

Desk Team