दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले इन दो खिलाड़ियों ने सचिन तेंदुलकर के बेस्ट फ्रेंड से लिए टिप्स

Summary :

टीम इंडिया 16 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हो सकती है। ऐसे में भारतीय टीम इस दौरे पर जाने से पहले मुंबई में तैयारियों में जुटी है। 0

टीम इंडिया 16 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हो सकती है। ऐसे में भारतीय टीम इस दौरे पर जाने से पहले मुंबई में तैयारियों में जुटी है। इसके अलावा कुछ खिलाड़ी यहां आइसोलेशन में भी बिताएंगे। टीम इंडिया के टेस्ट टीम के दो महत्वपूर्ण खिलाड़ी पूर्व उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और विकेटकीपर ऋषभ पंत भी तैयारियों में जुट गए हैं। इस दौरान पंत और  रहाणे ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली के साथ न केवल प्रैक्टिस की। बल्कि इन दिनों अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे रहाणे को कांबली ने टिप्स भी दिए। 
बात इंग्लैंड दौरे की हो या फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज की इस दौरान अजिंक्य रहाणे का बल्ला खामोश रहा है। रहाणे ने अपना अंतिम टेस्ट शतक मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल दिसंबर में जड़ा था। 
हाल ही में अब कांबली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है और इस फोटो में उनके बेटे क्रिस्टियानो भी दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर कर कांबली ने लिखा, उन्हें अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए मदद करने में काफी आनंद आया और साथ ही उनके बेटे को भी कुछ टिप्स मिले। 

अपने नाम कई शानदार रिकॉर्ड दर्ज कर चुकें विनोद कांबली भारत के लिए 17 टेस्ट मैच खेले हैं।  इस दौरान उन्होंने 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए हैं। इसके अलावा इस दिग्गज खिलाड़ी के नाम 4 टेस्ट पारियों में 4 शतक लगाने का भी रिकॉर्ड है। यही नहीं इन 4 पारियों में पहली दो पारियों में कांबली ने दोहरे शतक जड़े थे।
वहीं ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं थे। उन्हें लगातार चल रही क्रिकेट की वजह से आराम दिया गया था। खास बात यह है पंत पहली बार दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएंगे। वहीं अजिंक्य रहाणे दक्षिण अफ्रीका में 3 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। 
   

Desk Team