भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी अजीत अगरकर का मानना है कि सफेद गेंद के कप्तान रोहित शर्मा के लिए भविष्य में आने वाले हर मैच में फिट रहने की चुनौती है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 फरवरी से अहमदाबाद में एकदिवसीय मैचों सीरीज से शुरू होगी। नए कप्तान बनने के बार शर्मा के लिए यह पहली सीरीज होगी।

अगरकर ने कहा, मुझे लगता है कि यह एक अच्छी बात है और सही काम है। सफेद गेंद के प्रारूप के लिए एक कप्तान होना बड़ी बात है। इसलिए, मेरी राय में रोहित शर्मा के लिए फिट रहना और सब कुछ मैनेज करना चुनौती का काम होगा। आप एक फिट कप्तान चाहते हैं। इससे पहले विराट कोहली और एमएस धोनी दोनों बहुत फिट थे। वे शायद ही कभी कोई मैच खेलने से चूकते थे। 2020 की शुरुआत के बाद से, शर्मा विभिन्न चोटों से परेशान रहे है, जिसके परिणामस्वरूप महत्वपूर्ण विदेशी दौरे पर चूक गए। फरवरी 2020 में बे ओवल में पांचवें टी20 में चोट लगने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए थे।

कोरोना महामारी के कारण खेल पर प्रभाव पड़ने के बाद, शर्मा चोट के कारण यूएई 2020 के दौरान मुंबई इंडियंस को ट्रॉफी तक पहुंचाने नाकाम रहे थे। इसके परिणामस्वरूप शर्मा सफेद गेंद के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया में 2020-21 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले दो टेस्ट से भी चूक गए थे।

दिसंबर 2021 में शर्मा को सफेद गेंद का कप्तान नामित किया गया और उन्हें टेस्ट क्रिकेट में उपकप्तान के पद पर पदोन्नत किया गया। लेकिन 2021 में टेस्ट में भारत के सबसे अधिक रन बनाने वाले शर्मा को मुंबई में नेट सत्र के दौरान चोट के कारण साउथ अफ्रीका की पूरी यात्रा से बाहर कर दिया गया था।

अब शर्मा के पूरी तरह फिट होने के साथ, वह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने 1000वें वनडे में भारत की अगुवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके साथ, भारत एकदिवसीय क्रिकेट में यह मुकाम हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वनडे के बाद कोलकाता के ईडन गार्डन में तीन टी20 मैच खेले जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



