Arshdeep Singh ने समरीन कौर संग रिश्ते को किया ऑफिशियल, सोशल मीडिया पर शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

Summary :

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इंस्टाग्राम पर मॉडल और अभिनेत्री समरीन कौर के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया। उनकी पोस्ट का कैप्शन "My Person" सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर अर्शदीप ने टी20 सीरीज में चार विकेट लिए थे, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह भारत के सबसे सफल विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आखिरकार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। उन्होंने मॉडल और एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल करते हुए इंस्टाग्राम पर बेहद रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस उन्हें लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं देते दिखाई दे रहे हैं।

अर्शदीप की ओर से शेयर की गई तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एक-दूसरे की बाहों में खोए इस कपल की शानदार केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अलग से खींच लिया है। पोस्ट के कैप्शन में अर्शदीप ने सिर्फ “My Person” लिखकर अपने रिश्ते पर ऑफिशियली मुहर लगा दी। उनकी इस पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।

Arshdeep Singh Official Relationship: कब शुरू हुई रिलेशनशिप की चर्चा?

Arshdeep Singh Makes Relationship Official
Arshdeep Singh Makes Relationship Official (Source: Google)

दरअसल, दोनों के रिश्ते की चर्चा पहली बार आईपीएल 2026 के दौरान तेज हुई थी, जब अर्शदीप और समरीन को कई मौकों पर साथ देखा गया था। उस समय उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। हालांकि, तब दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया था।

इंग्लैंड दौरे पर कैसा था अर्शदीप का प्रदर्शन?

Arshdeep Singh Performance Against England
Arshdeep Singh Performance Against England (Source: Google)

वहीं हाल ही में अर्शदीप सिंह भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर भी नजर आए थे। हालांकि, टीम इंडिया के लिए यह दौरा निराशाजनक रहा। भारत को टी-20 सीरीज में 4-0 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि वनडे सीरीज भी टीम ने 2-1 से गंवा दी। अर्शदीप ने टी20 सीरीज में चार विकेट हासिल किए, जबकि तीसरे वनडे में उन्हें खेलने का मौका मिला, लेकिन वह कोई विकेट नहीं ले सके।

अर्शदीप सिंह का इंटरनेशनल करियर

Arshdeep Singh International Stats
Arshdeep Singh International Stats (Source: Google)

अगर अर्शदीप सिंह के इंटरनेशनल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 18 वनडे मैचों की 17 पारियों में 30 विकेट लिए हैं। इस फॉर्मेट में उनका बेस्ट प्रदर्शन 5 विकेट पर 37 रन बनाने का है। वहीं टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 91 मैचों में 135 विकेट अपने नाम किए हैं और वह इस फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं।

मैदान पर अपनी शानदार गेंदबाजी से पहचान बनाने वाले अर्शदीप अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इस नई शुरुआत के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Read More: India करेगी Zimbabwe को क्लीन स्वीप!, तीसरे टी20 में प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।