ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच इस वक़त क्रिकेट की जंग कही जाने वाली एशेज सीरीज चल रही है जिसके लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने एडिलेड में होने वाले एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। यह मैच 16 दिसंबर से होना है, जो कि पिंक बॉल से खेला जाएगा।

कमिंस ने बताया है कि उनकी टीम एडिलेड में सिर्फ एक बदलाव के साथ उतरेगी, जिसमें तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की जगह झाय रिचर्डसन को मौका दिया गया है। हेजलवुड ब्रिसबेन में खेले गए पहले मैच के दौरान पीठ की समस्या से परेशान थे, जिसके बाद उन्हें अपने घर सिडनी भेज दिया गया था हेजलवुड ने ब्रिसबेन टेस्ट की दोनों पारियों में मिलाकर तीन विकेट झटके थे।

उन्होंने पहली पारी में डेविड मलान और इंग्लिश कप्तान जो रूट को अपना शिकार बनाया था। इस दौरान रूट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे, जिसकी वजह से पूरी टीम मात्र 147 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। वहीं हेजलवुड ने दूसरी पारी में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को अपना शिकार बनाया था।
.jpg)
दूसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मार्कस हैरिस, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, झाय रिचर्डसन।


Download Android App
Download iOS App



