हाल फिलहाल टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट की तैयारियों में लगा हुआ है। मौजूदा चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मुकाबला अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में 24 फरवरी से खेला जाना है। इस बीच दोनों ही टीमें इस समय सीरीज में 1-1 की बराबरी कर चुकी हैं।

वहीं भारतीय खिलाड़ी खुद को फिट रखने के लिए म्यूजिक और डांस का सहारा भी ले रहे हैं। वहीं स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंस्टाग्राम पर जिम वर्कआउट के समय एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अश्विन के साथ भारतीय टीम के ऑलराउडंर हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव तमिल सुपरस्टार विज की फिल्म मास्टर के गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है डांस करते समय कुलदीप तो कुछ ज्यादा ही जोश से भरे हुए नजर आ रहे हैं।
हाल फिलहाल टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट की तैयारियों में लगा हुआ है। मौजूदा चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मुकाबला अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में 24 फरवरी से खेला जाना है। इस बीच दोनों ही टीमें इस समय सीरीज में 1-1 की बराबरी कर चुकी हैं।

वैसे भारतीय खिलाड़ी खुद को फिट रखने के लिए म्यूजिक और डांस का सहारा भी ले रहे हैं। दरअसल स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंस्टाग्राम पर जिम वर्कआउट के समय एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में अश्विन के साथ भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव तमिल सुपरस्टार विज की फिल्म मास्टर के गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है डांस करते समय कुलदीप तो कुछ ज्यादा ही जोश से भरे हुए नजर आ रहे हैं।

मालूम हो भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच में 317 रनों से हराकर शानदार जीत अपने नाम दर्ज की थी। इस दौरान भारतीय टीम की इस जीत में अश्विन की सबसे अहम भूमिका रही। अश्विन ने गेंद और बल्ले दोनों से ही आतिशी पारी खेली। इंग्लैंड की पहली पारी में अश्वि ने 43 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे।
अश्विन के टेस्ट करियर में 29वां 5 विकेट हॉल था। अश्विन ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में भी तीन विके अपने नाम किए है। इसके बाद अश्विन ने दूसरी पारी में अपने बल्ले से धुआंदार पारी खेलते हुए 106 रन जड़े,जिसमें 14 चौके और एक छक्के शामिल थे।

बता दें अश्विन का यह पांचवां और इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट शतक था। दरअसल इससे पहले अश्विन के चारों शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ आए थे। तब भी अश्विन को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

वहीं गेंदबाज कुलदीप यादव को भी दूसरे टेस्ट में खेलने का मौका दिया गया था। टेस्ट सीरीज की दूसरी पारी में कुलदीप ने 2 विकेट झटके थे। जबकि ऑलरांउडर हार्दिक पांड्या को टेस्ट सीरीज में अभी तक मौका नहीं मिला है। हाल ही में पांड्या ने अपनी एक फोटो पोस्ट की है,उन्होंने मोटेरा स्टेडियम के अनुभव को स्वप्निल लिखा है। दरअसल फोटो में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम काफी लुभावना लग रहा है।


Download Android App
Download iOS App



