World Cup के लिए Australia team का हुआ ऐलान, लाबुशेन को नहीं मिली जगह, दो नए खिलाड़ी हुए शामिल

Summary :

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तो अपनी वर्ल्ड कप टीम का ऐलान भी कर दिया है। जिसमें पैट कमिंस की कप्तानी 18 मेंबर की टीम चुनी गई है। जिसमें से 15 खिलाड़ी वर्ल्ड कप टीम में होंगे बाकि बचे हुए हुए खिलाड़ी रिज़र्व होंगे। इस टीम में दो नए चेहरे को भी शामिल किया गया हैं जिन्होंने अभी तक अपना इंटरनेशनल डेब्यू भी नहीं किया है जबकि टेस्ट स्टार बल्लेबाज़ मार्नस लाबुशेन को जगह नहीं दी गई है।

पांच अक्टूबर से वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत होने वाली है, जिसके लिए सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तो अपनी वर्ल्ड कप टीम का ऐलान भी कर दिया है। जिसमें पैट कमिंस की कप्तानी 18 मेंबर की टीम चुनी गई है। जिसमें से 15 खिलाड़ी वर्ल्ड कप टीम में होंगे बाकि बचे हुए हुए खिलाड़ी रिज़र्व होंगे। इस टीम में दो नए चेहरे को भी शामिल किया गया हैं जिन्होंने अभी तक अपना इंटरनेशनल डेब्यू भी नहीं किया है जबकि टेस्ट स्टार बल्लेबाज़ मार्नस लाबुशेन को जगह नहीं दी गई है।
पैट कम्मिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया टीम को वर्ल्ड कप से पहले भारत के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज भी खेलनी है। जिसके लिए 18 मेंबर टीम चुनी गयी है और यही टीम आगे चलकर वर्ल्ड कप भी खेलगी। इस टीम में सबसे चौकाने वाली बात है कि मार्नस लाबुशेन जो ऑस्ट्रेलिया टीम के एक अहम बल्लेबाज़ हैं उन्हें वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुना गया है। इसी के साथ लाबुशेन का वर्ल्ड कप खेलने का सपना भी टूट गया हैं। आखिरी बार जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत में वनडे सीरीज खेली थी उस टीम में लाबुशेन का नाम था। हालांकि वो इस सीरीज में ज्यादा कुछ नहीं कर पाए थे। लाबुशेन के वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो 30 मैचों 31.37 की औसत से 847 रन बनाए है, जिसमें उनके नाम एक शतक और छह अर्धशतक है।
वहीँ इस टीम में दो युवा खिलाड़ी भी देखने को मिल रहे है। पहले है लेग स्पिनर तनवीर सांघा और दूसरे ऑल राउंडर एरॉन हार्डी है। इनके अलावा टीम में बल्लेबाज़ों की बात करें तो ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, इसके बाद टीम में पांच ऑल राउंडर हैं, जिनमें कैमरून ग्रीन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनस और एरॉन हार्डी। जबकि विकेट कीपर के तौर पर एलेक्स कैरी और जोश इंग्लिस हैं। वहीँ तेज़ गेंदबाज़ो की बात करें तो कप्तान पैट कम्मिंस, जोश हेज़लवुड, मिचेल स्टार्क,सीन एबॉट, नाथन एलिस और तीन स्पिन गेंदबाज़ है, जिसमें एडम ज़म्पा, तनवीर सांघा और  एश्टन एगर है। ऑस्ट्रेलिया की इस टीम को देखा जाए तो काफी मजबूत टीम है जिसमें अच्छे स्पिन गेंदबाज़ो के साथ एक बेहतरीन तेज़ गेंदबाज़ो की टोली है। टीम ऑल राउंडर काफी है जिससे टीम में संतुलन बना रहेगा।
बता दें वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ तीन मैच की सीरीज खेलनी है। जिसका पहला मुकाबला 22 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा इसके बाद दूसरा मैच 24 सितंबर को इंदौर में और तीसरा मैच 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा। इस सीरीज के बाद वर्ल्ड कप के लिए टॉप 15 खिलाड़ियों का चयन होगा। जबकि वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को भारत के साथ ही होना है।
ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप टीम 
पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस , डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा

Desk Team