2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 7-11 जून को खेला जाना है। जिसके लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज जो की 20 जून से शुरू होगी उसके लिए भी टेस्ट टीम चुन ली है। इस टीम में कई दिग्गज खिलाड़ी जो इस समय आईपीएल 2023 का हिस्सा है उन्हें भी जगह मिली है।

बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना भारत के साथ होने वाला है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह जो टीम चुनी है वो WTC फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले के लिए है। इस टीम में ऑलराउंडर मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस और मार्कस हैरिस की वापसी हुई है। मिचेल मार्श इस समय आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए नज़र आ रहे है। वहीँ पिछली रात मुंबई इंडियंस को अपनी बल्लेबाज़ी से जीत दिलाने वाले कैमरून ग्रीन को भी इस टीम में जगह मिली है। साथ ही तेज़ गेंदबाज़ सकॉट बोलैंड भी टीम में नज़र आ रह है।

टीम में सलामी बल्लेबाज़ डेविड वार्नर को जगह दी गई जो हाल ही में कुछ खास फॉर्म में नज़र नहीं आए है। उनके अलावा भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले ट्रैविस हेड और टॉड मर्फी को भी टीम में जगह दी गई है। अगर पूरी टीम की बात करें तो 17 सदस्यीय टीम इस प्रकार है-
पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ ( उप कप्तान), डेविड वॉर्नर, एलेक्स कैरी,जोश इंग्लिस, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लैबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड।

बता दें की ऑस्ट्रेलिया ने WTC फाइनल में पहली बार जगह बनाई और वहीँ भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में लगातार दूसरी बार फाइनल खेलेगा। इसे पहले 2019-21 चैंपियनशिप में भी भारत फाइनल में पंहुचा था और वहां पर उसे न्यूज़ीलैंड के हाथो हार झेलनी पड़ी थी। वहीँ WTC फाइनल के लिए अभी भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ और शायद 28 मई को टीम का ऐलान हो सकता है।


Download Android App
Download iOS App



