मेलबोर्न : हंगरी की तिमिया बाबोस और उनकी साझेदार फ्रांस की क्रिस्टीना म्लादेनोविच ने रूसी जोड़ को पराजित करते हुये शुक्रवार को आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला युगल का खिताब अपने नाम कर लिया। हंगरी-फ्रेंच जोड़ ने रूस की एकातेरिना माकारोवा और एलीना वेस्नीना को महिला युगल फाइनल में लगातार सेटों में आसानी से 6-4 6-3 से पराजित किया। बाबोस-म्लादेनोविच का यह साथ में पहला ग्रैंड स्लेम खिताब है, वहीं रॉड लेवर एरेना में रूसी जोड़ और ओलंपिक चैंपियन दूसरी बार ग्रैंड स्लेम खिताब नहीं जीत सकीं।
म्लादेनोविच के लिये ग्रैंड स्लेम खिताब उनके करियर का दूसरा मेजर खिताब भी है। उन्होंने वर्ष 2016 में कैरोलीन गार्सिया के साथ फ्रेंच ओपन महिला युगल खिताब जीता था। मैच में रूसी खिलाडिय़ों ने हालांकि कुछ चुनौती पेश करने की कोशिश की लेकिन हंगरी-फ्रेंच जोड़ ने एक घंटे 20 मिनट में खिताबी जीत सुनिश्चित कर दी।
4X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



