दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच टूर्नामेंट का 22वां मैच खेला जाना है। लेकिन इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। 28 अक्टूबर यानी आज खेले जाने वाले सुपर-12 के इस मुकाबले में मिशेल स्टार्क का खेलना मुश्किल है। दरअसल मिशेल स्टार्क को ट्रेनिंग सेशन के दौरान दाहिने घुटने के ठीक ऊपर चोट लग गई थी। बुधवार शाम नेट प्रैक्टिस के दौरान इस गेंदबाज लंगड़ाते और दर्द में देखा गया था, जिसके बाद से मैनेजमेंट उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

दुनिया के शीर्ष सफेद गेंद वाले गेंदबाजों में शामिल स्टार्क को बुधवार शाम यहां आईसीसी अकादमी में नेट्स सेशन में लंगड़ाते और दर्द में अभ्यास करते हुए देखा गया था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को मंगलवार शाम नेट सत्र के दौरान गेंदबाजी करते समय दाहिने घुटने के ठीक ऊपर चोट लग गई थी और वह साफ तौर पर असहज महसूस कर रहे थे।

हालांकि, स्टार्क ने बुधवार को अपने दाहिने पैर पर एक स्लीव लगाकर गेंदबाजी करते दिखे लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें इलाज के लिए जाने से पहले मेडिकल स्टाफ की मदद से नेट से बाहर जाते और तकलीफ झेलते हुए दिखे।ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन ने अभी तक उनकी चोट और उपचार के बारे में आधिकारिक रूप से सूचित नहीं किया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि स्टार्क गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच से दूर रह सकते हैं।

इस मैच में अगर स्टार्क नदारद रहते हैं तो एश्टन एगर के प्रतिस्थापन के रूप में प्लेइंग इलेवन में आने की संभावना है। स्टार्क ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की जीत में चार ओवर में 2/32 विकेट झटककर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड :-
आरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस (उप कप्तान), जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वेपसन, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जांपा।


Download Android App
Download iOS App



