मियामी : आस्ट्रेलिया की महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने यहां मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। बार्टी ने फाइनल में पूर्व नंबर-1 चेक गणराज्य की केरोलिना प्लिस्कोवा को सीधे सेटों में 7-6 (7-1), 6-3 से पराजित किया। अपने करियर की सबसे बड़ी खिताबी जीत के साथ 22 वर्षीय बार्टी डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष-10 खिलाड़ियों में शामिल हो गई हैं।
समांथा स्टॉसर के बाद ऐसा करने वाली वह दूसरी आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। पहले सेट में बार्टी को जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। प्लिस्कोवा ने दमदार खेल दिखाया और सेट टाई-ब्रेकर में गया।
हालांकि, बार्टी टाई-ब्रेकर में विपक्षी खिलाड़ी पर हावी नजर आई और 7-1 से जीत दर्ज करते हुए मुकाबले में बढ़त बना ली। दूसरे सेट में अपने दमदार प्रदर्शन का जारी रखा। उन्होंने केवल पांच अंक गंवाए और खिताब जीतने में कामयाब रही।


Download Android App
Download iOS App



