खराब प्रदर्शन ने छीना विराट से नंबर वन का खिताब

Summary :

NULL

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन से आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान गंवा दिया और ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ के बाद दूसरे नंबर पर खिसक गए। विराट ने पहले टेस्ट में 149 और 51 रन बनाये थे जिसकी बदौलत उन्होंने 31 अंक की लम्बी छलांग लगायी थी और 934 अंकों के साथ टेस्ट रैंकिंग में सर्वोच्च स्थान पर विराजमान हो गए थे लेकिन दूसरे टेस्ट में कुल 40 रन बनाने के कारण उन्हें 15 अंकों का नुकसान हुआ और वह अपना चोटी का स्थान गंवा बैठे।

Kohli, batting with a dodgy back, gloved one to the short leg fielder.

उनके अब 919 अंक हैं। एक साल का प्रतिबन्ध झेल रहे स्मिथ (929) वापस अपने शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय कप्तान ने लॉर्ड्स में 23 और 17 रन बनाये जबकि भारतीय टीम 107 और 130 रन ही बना सकी। भारत ने यह मैच पारी और 159 रन से गंवा दिया।

लॉर्ड्स टेस्ट में खराब प्रदर्शन का खामियाजा अन्य भारतीय खिलाड़यों को भी भुगतना पड़ा। केवल ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अपवाद रहे जो दोनों पारियों में अपने संतोषजनक प्रदर्शन की बदौलत बल्लेबाजी रैंकिंग में 67वें से 57वें स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने 29 और नाबाद 33 के स्कोर किये। अश्विन आलराउंडर रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के वेर्नोन फिलेंडर को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए।

आलराउंडर हार्दिक पांड्या इंग्लैंड की पहली पारी में तीन विकेट लेने की बदौलत गेंदबाजी में 25 स्थान की छलांग लगाकर 74वें स्थान पर पहुंच गए। इस बीच लॉर्ड्स में 9/43 का जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने रेटिंग में 900 का आंकड़ पार कर लिया है। एंडरसन 900 की रेटिंग हासिल करने वाले इंग्लैंड के सातवें गेंदबाज और पिछले 28 वर्षों में इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

Vijay was dismissed early again as Anderson picked up his 100th wicket at Lord's.

एंडरसन के अब 903 रेटिंग अंक हो गए हैं। इससे पहले इंग्लैंड की तरफ से यह उपलब्धि सिडनी बार्नेस (932), जॉर्ज लोहमैन (931), टोनी लॉक (912), इयान बॉथम (911), डेरेक अंडरवुड (907) और एलेक बेडसर (903) को हासिल थी। बॉथम यह आंकड़ छूने वाले आखिरी इंग्लिश गेंदबाज थे और उन्होंने यह उपलब्धि अगस्त 1980 में हासिल की थी।

Rahul also failed to make an impact as India lost both their openers by lunch.

एंडरसन और दूसरे स्थान के कैगिसो रबादा के बीच अब 21 अंकों का फासला है। लॉर्ड्स में नाबाद 137 बनाने वाले और कुल चार विकेट लेने वाले क्रिस वोक्स ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और आलराउंडर रैंकिंग तीनों में सुधार किया है। वोक्स बल्लेबाजी में 34 स्थान की लम्बी छलांग लगाकर अपने करियर के सर्वश्रेष्ट 50वें स्थान पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजी में वह तीन स्थान के सुधार के साथ 32वें और आलराउंडर में पांच स्थान के सुधार के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Woakes played the perfect foil at the other end as India struggled in the second session.

Desk Team