सीरीज के आखिरी दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शार्दुल की जगह इस खिलाड़ी की हुई वापसी

Summary :

इंग्लैंड के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम दो टेस्ट मुकाबलों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 17 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की है।

इंग्लैंड के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम दो टेस्ट मुकाबलों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 17 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की है। सीरीज के पहले टेस्ट में 227 रन से हारने के बाद भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में करारा जवाब देते हुए 317 रनों से मात देकर शानदार वापसी करी है। वहीं आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में सीनियर तेज गेंदबाज उमेश यादव की टीम में वापसी हुई है। 
शार्दुल की जगह टीम में उमेश की वापसी
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मुकाबलों में टीम इंडिया में उमेश यादव की वापसी हुई है। ऐसे में उमेश यादव आखिरी दो टेस्ट मैचों में शार्दुल की जगह लेंगे। दरअसल उमेश हाल ऑस्टे्रलिया के खिलाफ  सीरीज में चोटिल हो गए थे। वहीं अब अहमदाबाद में टीम में शामिल होने से पहले उमेश का फिटनेस आकलन किया जाना है। जबकि ठाकुर को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए रिलीज किया जाएगा। 

इस स्टेडियम में खेले जाएंगे आखिरी दो मुकाबले
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के अंतिम दो मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेले जाएंगे। बता दें ये स्टेडियम दर्शक क्षमता के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है और इस स्टेडियम में एक वक्त में करीब 1 लाख 10 हजार लोग बैठ सकते हैं। वहीं बीसीसीआई ने इस मैच में 50 प्रतिशत दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति दी है। याद दिला दें भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा मैच डे नाइट का होना है और यह मैच गुलाबी गेंद से खेला जाएगा। 
आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और नवदीप सैनी को जगह नहीं दी गई है। पहले कहा जा रहा था कि शमी टीम में वापसी कर सकते हैं लेकिन वे अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं।  इसके अलावा बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम को पहले टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन के बाद स्टैंड बाइ खिलाड़ियों की सूची से हटा दिया गया है।
 आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम प्रकार…
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेट कीपर), आर अश्विन , कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

Desk Team