नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने हरमनप्रीत कौर को उनकी नाबाद 171 रन की मैच विजयी पारी और भारतीय टीम के महिला विश्वकप के फाइनल में पहुंचने के लिये बधाई दी है। सीके खन्ना ने अपने बधाई संदेश में कहा हरमन ने 115 गेंदों में 171 रन की जो पारी खेली वह महिला विश्वकप के इतिहास में सर्वोष्ठ पारियों में से एक है।
हरमन ने एक जबरदस्त पारी खेली जिसकी बदौलत भारत फाइनल में पहुंच गया। इसके साथ साथ गेंदबाजों को भी बधाई जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। खन्ना ने भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी और 23 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले फाइनल के लिये अपनी शुभकामनाएं दीं।


Download Android App
Download iOS App



