क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी20 क्रिकेट में अब बीसीसीआई एक नया नियम लागु करने जा रही है। टी20 की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब कुछ नया लाना की तयारी है। ताकि इसे फैंस और खिलाड़ियों के बीच और रोमांच बढे। इस नियम के तहत अब टीमें मैच के दौरान एक खिलाड़ि को रिप्लेस कर पाएंगी। इस नियम को सबसे पहले सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफ़ी से लागु करने का फैसला किया है। अगर ये नियम यहां सफल रहा तो इसे फिर हम आईपीएल में भी देख सकते है।

इस नियम के तहत अब टॉस के समय प्रत्येक टीम को अपनी प्लेइंग इलेवन का नाम देते हुए चार सब्सीट्यूट खिलाड़ियों के नाम देने होंगे। उन सब्सीट्यूट खिलाड़ियों में से केवल एक को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
दोनों टीमों को एक मैच में केवल एक इम्पैक्ट प्लेयर का उपयोग करने की अनुमति होगी और यह कदम अनिवार्य नहीं है। यदि कोई टीम इस कार्ड को खेलने का फैसला करती है, तो इम्पैक्ट प्लेयर को पारी के 14वें ओवर से पहले पेश करना होगा और कप्तान, हेड कोच, को मैच खत्म होने से पहले मैदान पर या चौथे अंपायर को इसकी सूचना देनी होगी।

एक बल्लेबाजी टीम के लिए, एक इम्पैक्ट प्लेयर को एक विकेट के गिरने पर या पारी के ब्रेक के दौरान पेश किया जा सकता है। जिस खिलाड़ी को इम्पैक्ट प्लेयर रिप्लेस करता है, वह आगे मैच का हिस्सा नहीं रह सकता है। हालांकि एक फायदा इस नियम से ये होगा कि अगर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर किसी गेंदबाज को शामिल किया गया है तो फिर वो अपने पूरे चार ओवर गेंदबाजी कर सकेगा। प्लेइंग इलेवन से बाहर किए गए खिलाड़ी ने कितने ओवर डाले हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अब देखना होगा की इस नियम से टी20 क्रिकेट में कितना बदलवा और रोमांच देखने को मिलता है।

Download Android App
Download iOS App