WTC फाइनल के लिए भारतीय टीम ने शुरू की तैयारी, वर्कआउट करते समय खिलड़ियों ने जमकर बहाया पसीना

Summary :

टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के विरुद्ध 18 से 22 जून तक विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का निर्णायक मुकाबला खेलेगी।

टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के विरुद्ध 18 से 22 जून तक विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का निर्णायक मुकाबला खेलेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के साउथम्प्टन मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम 2 जून को इंग्लैंड रवाना होगी जबकि न्यूजीलैंड की टीम वहां पहुंच चुकी है।  ऐसे में इंग्लैंड दौरे के लिए चुने गए सभी खिलाड़ी मुंबई पहुंच गए हैं और वहां वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं।
 इस दौरान बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मोहम्मद शमी,ऋषभ पंत से लेकर मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल, ईशांत शर्मा, उमेश यादव और मयंक अग्रवाल सभी लोग जिम में जमकर मेहनत कर रहे हैं। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली समेत मुंबई में ही रहने वाले खिलाड़ी टीम से जुड़ चुके हैं,मगर इस समय सभी खिलाड़ी आइसोलेशन में हैं और उनके वर्कआउट का इंतजाम होटल रूम में ही कर दिया गया है। 

इस दौरान जिस होटल में जिम बनाया गया है वहां पर रखे गए सारे इक्विपमेंट्स को समय-समय पर सैनेटाइज किया जा रहा है। हाल में इंडियन प्रीमियर लीग  2021 को बायो बबल में कोविड-19 टेस्ट में कुछ खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद आईपीएल को स्थगित करना पड़ा था। ऐसे में इंग्लैंड दौरे को लेकर बीसीसीआई कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है।
गौरतलब है, भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है। भारत और न्यूजीलैंड दोनों इस महामुकाबले के लिए अपनी टीम की घोषणा कर चुके हैं। बता दें न्यूजीलैंड पहले ही इंग्लैंड पहुंच चुकी है और वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।

Desk Team