कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर की वजह से लोगों को एक बार फिर कई बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि इस समय कई लोग बेरोजगार हो गए हैं। इस वजह से अब फिर से सभी कामों पर तालाबंदी कर दी गई है। इस बीच फिल्म उद्योग में शूटिंग या तो अलग-अलग शहरों में स्थानांतरित कर दिया गया है या फिर कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण शूटिंग रुक गई है। इस मुश्किल दौर में अक्षय कुमार एक बार फिर मदद के लिए सामने आए हैं।

खबरों कि मानें तो बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने 3,600 डांसर्स को प्रत्येक महीने मुफ्त में राशन मुहैया कराने की जिम्मेदारी ली है। इस बात की जानकारी कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने एक इंटरव्यू के दौरान दी है।

एक्टर ने गणेश के अनुरोध पर किया ऐसा
जारी की गई एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार ने इंडस्ट्री के 3,600 डांसर्स को हर महीने फ्री में राशन देने का फैसला गणेश आचार्य के कहने पर लिया है। जी हां दरअसल मशहूर कोरियोग्राफर गणेश ने बताया कि अक्षय ने उनके 50वें जन्मदिन पर उनसे पूछा कि वह क्या मदद कर सकते हैं। इसके बाद गणेश ने अक्षय से इंडस्ट्री के 1,600 जूनियर डांसर और 2,000 बैकग्राउंड डांसर्स की मदद करने की बात कही। दिलचस्प बात गणेश के इस अनुरोध को अक्षय कुमार ने स्वीकार भी कर लिया।

इस दौरान गणेश ने इस बात की जानकारी भी दी कि इस अभियान की शुरुआत सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर कि जाएगी। डांसर और कोरियोग्राफर को हर महीने पैसे या राशन किट दी जाएगी। इसके अलावा गणेश बताते हैं कि ‘मेरी पत्नी गणेश आचार्य फाउंडेशन के जरिए इस गतिविधि से गहराई से जुड़ी हुई है। वे व्यक्तिगत रूप से पैकिंग और वितरण की देखरेख कर रही हैं।
अक्षय ने पहले भी मदद की

बता दें, ये कोई पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार लोगों की सहायता करने के लिए आगे आये हो, क्योंकि इससे पहले भी सुपरस्टार ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ मिलकर कोरोना रोगियों के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का इंतजाम किया था। वहीं, बात पिछले साल की करें तब अक्षय ने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपए का योगदान दिया था। इसके बाद बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) को पीपीई किट्स खरीदने के लिए भी तीन करोड़ रुपए दिए थे।


Download Android App
Download iOS App



