रियो डी जनेरियो : अर्जेटीना ने वेनेजुएला को 2-0 से हराकर कोपा अमेरिका के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में अर्जेटीना का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी और मेजबान ब्राजील से होगा। शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में वेनेजुएला ने शानदार खेल दिखाया लेकिन वह अर्जेटीना को गोल करने से नहीं रोक सका।
अर्जेटीना के लिए मैच का पहला गोल लाउतारो मार्टिनेज ने 10वें मिनट में किया। इसके बाद वेनेजुएला ने अर्जेटीना को काफी समय तक रोके रखा लेकिन 74वें मिनट में गोल करते हुए जियोवानी सेल्सो ने अपनी टीम की जीत पक्की कर दी। पूरे मैच के दौरान वेनेजुएला की टीम के पास गेंद 60 फीसदी समय तक रही लेकिन अर्जेटीना को विजेता बनने का गौरव हासिल हुआ।
वेनेजुएला ने जहां गोलपोस्ट पर छह शॉट्स लगाए वहीं अर्जेटीना की टीम ने 17 बार जोरदार हमला किया। एक अन्य सेमीफाइनल में ब्राजील ने पराग्वे को पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर सेमीफाइनल तक का रास्ता तय किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थीं।


Download Android App
Download iOS App



