विशाखापत्तनम : बायें हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट सबसे तेजी से लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में यह आंकड़ा छुआ। जडेजा ने डीन एल्गर (160) को पहली पारी के दौरान आउट करके 200वां विकेट लिया।
भारत ने पहली पारी सात विकेट पर 502 रन पर घोषित की थी। जडेजा ने 44 टेस्ट में यह कमाल किया जबकि आर अश्विन 37 मैचों में 22 विकेट वाले क्लब में शामिल हो गए थे। भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने 46 और अनिल कुंबले ने 47 मैचों में 200 विकेट लिये थे। जडेजा टेस्ट मैचों में 200 विकेट लेने वाले दसवें भारतीय गेंदबाज हैं।


Download Android App
Download iOS App



