नशे में चूर होकर एक महिला ने कुत्ते पर हमला बोल दिया है। यह घटना हैदराबाद की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार नशे में धुत होकर इस महिला ने सालों से रह रहे इस इलाके में कुत्ते पर कुल्हाड़ी से इतनी जोर की हमला कर दिया कि कुत्ते की अंदरुनी अंगों पर काफी गहरी चोटें आई हैं।

यहां तक की उस कुत्ते के टांके भी लगे हैं। पांच टाकें अंदरुनी हिस्से पर हैं,जबकि छह बाहरी अंगों पर लगे हैं। फिलहाल उस कुत्ते का ट्रीटमेंट पशु चिकित्सालय में चल रहा है। जहां पर जरूरी उपचार के बाद उसे मेडिकल टीम की देखरेख में रखा गया है।
वहीं पड़ोसियों का कहना है कि आरोपी महिला इस तरह के कारनामे पहले भी करती रही है। यह महिला कोई पहली बार नहीं बल्कि हमेशा ऐसे ही शराब के नशे में धुत होकर पशुओं को नुकसान पहुंचाती है। अब पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पड़ोसियों को बच्चों पर हमले का डर…
अब इस शराबी महिला के खिलाफ उनके पड़ोसियों ने सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सोसायटी के लोगों का कहना है कि यह महिला भविष्य में उनके बच्चों को भी हमले का शिकार बना सकती है। ये चौंका देने वाली घटना हैदराबाद के नागोल स्थित फतुल्लागुड़ा की है। महिला के पड़ोसी छेगुड़ी साईकृष्णा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह महिला इससे पहले भी कुत्तों को जान से मारने के चक्कर में उनपर हमला कर चुकी है। महिला को कुल्हाड़ी लेकर कुत्ते पर हमला करते देख हर कोई शॉक रह गया।


Download Android App
Download iOS App



