भारत के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत फील्ड हो चाहे सोशल मीडिया, हर जगह चर्चा में रहते है. कुछ दिनों पहले भी वो इंस्टाग्राम पर लाइव हो गए थे और फैंस से बातें करने लगे. वहीं अब खबर सामने आई है कि उन्होने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को उन्होंने बहन बोल दिया और फिर उसके जवाब उर्वशी ने भी ऋषभ को रक्षाबंधन की बधाई दी है.

दरअसल यह सब तब शुरू हुआ जब बॉलीवुड अभिनेत्री ने एक टीवी चैनल के साथ एक साक्षात्कार में नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में “मिस्टर आरपी” से मिलने की प्रतीक्षा की एक कहानी सुनाई. बैठक कभी नहीं हुई क्योंकि रौतेला ने कहा कि वह थकी हुई है और यह महसूस किए बिना सो गई थी कि उनके फोन में “16-17 मिस्ड कॉल थे.”

और कहानी यहां खत्म नहीं हुई. इसके बाद जब उर्वशी का यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा तब पंत ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली और मिनटों में उसे डिलीट भी कर दिया. लेकिन फिर भी उसके स्क्रीनशॉट वायरल हो गए. पंत ने स्टोरी में लिखा था कि “ये कितनी हसी की बात है कि लोग लोकप्रियता और सुर्खियों में आने के लिए साफ झूठ बोल देते हैं. अफसोस की बात है कि कुछ लोग फेम और नेम के इतने प्यासे हैं. भगवान उन्हें आशीर्वाद दे”मेरा पीछा छोरो बहन.

वहीं इससे खफा होकर उर्वशी ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिख दी कि छोटू भैया को बैट-बॉल खेलनी चाहिए. मैं कोई मुन्नी नहीं हूं कि कोई छोटे बच्चे के लिए बदनाम हो जाऊं. और साथ ही हैशटैग के साथ लिखा रक्षाबंधन मुबारक हो, हैशटैग आरपी छोटू भैया.


Download Android App
Download iOS App



