नई दिल्ली : पहले दो वनडे में विश्राम पाने वाले भारत के शीर्ष दो तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के शेष तीन मैचों के लिये गुरूवार को घोषित 15 सदस्यीय टीम में शामिल कर लिया गया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम से बाहर किया गया है। इसके अलावा टीम में अन्य कोई परिवर्तन नहीं है। शमी पहले दो मैचों में खेल थे लेकिन काफी महंगे साबित हुये।
शमी ने गुवाहाटी में पहले वनडे में 81 रन पर दो विकेट और विशाखापत्तनम में दूसरे वनडे में 59 रन पर एक विकेट लिया था। शमी ने दो मैचों में 140 रन दिये जबकि इन दो मैचों में 142 रन देकर मात्र एक विकेट हासिल करने वाले तेज गेंदबाज उमेश यादव को टीम में बरकरार रखा गया। सीरीज के शेष तीन मैच 27, 29 अक्टूबर और 1 नवंबर को पुणे, मुंबई और तिरूवनंतपुरम में खेले जाएंगे।
मैं कुछ खास का हकदार नहीं : कोहली
ऑलराउंडर केदार जाधव के शेष मैचों में चुने जाने की चर्चा थी लेकिन उन्हें 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया। जाधव एशिया कप में लगी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पहले दो मैचों से बाहर रहे थे। जाधव ने देवधर ट्रॉफी में आज यहां इंडिया सी के खिलाफ इंडिया ए की ओर से खेलते हुये 25 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाये और कुछ ओवर भी डाले। लेकिन टीम में उनका चयन नहीं हो सका।


Download Android App
Download iOS App



