टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के परिवार पर कोरोना वायरस का सितम लगातार जारी है। 20 मई को उनके पिता के निधन के बाद अब भुवनेश्वर कुमार और उनकी पत्नी नूपुर समेत पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ गया है। जी हां हाल ही में भुवी भी इस खतरनाक वायरस के लक्षण पाए गए हैं। उन्होंने और उनकी पत्नी नूपुर ने अपने सैंपल टेस्ट के लिए दिए हैं और उनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। बता दें, भुवनेश्वर का श्रीलंका दौरे के लिए चयन किया गया था जहां उनका जाना लगभग तय माना जा रहा है। इतना ही नहीं उनका नाम कप्तान के तौर पर भी लिया जा रहा है।

एक वेब पोर्टल की खबर के मुताबिक भुवनेश्वर और उनकी वाइफ दोनों इस समय मेरठ में अपने घर में क्वारंटाइन पर हैं। इससे पहले क्रिकेटर की मम्मी कोरोना संक्रमित पाई गयी थी जब सांस लेने में तकलीफ हुई तो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत में अब सुधार हुआ है। ऑक्सीजन लेवल कम होने की वजह से उनपर लगातार रखी जा रही है।

गौरतलब है यदि भुवनेश्वर कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए तो यह टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका होगा। क्योंकि टीम इंडिया को अगले महीने श्रीलंका दौरे के लिए रवाना होना है। हालांकि, अभी तक टीम का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन भुवनेश्वर टीम का अहम हिस्सा होंगे।
भुवी को इंग्लैंड दौरे से रखा बाहर…
भुवनेश्वर कुमार का नाम इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। भारतीय टीम 2 जून को इंग्लैंड दौरे के लिए उड़ान भरेगी जहां पर वह करीब तीन महीने से ज्यादा समय के लिए रहेगी। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 से 22जून तक वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है, जबकि इसके बाद टीम को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

ऐसे में भुवनेश्वर का टीम में नहीं चयन किये जाने पर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने बीसीसीआई पर सवाल भी उठाए। भुवनेश्वर आईपीएल में केन विलियमसन की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कुछ मैचों में कप्तानी भी कर चुके हैं। भुवनेश्वर ने अब तक अपने इंटरनेशनल लिमिटेड ओवर क्रिकेट करियर में 164 विकेट चटकाए हैं।


Download Android App
Download iOS App



