चेन्नई : भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चोटिल होने के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज से बाहर हो गये हैं और उनकी जगह मुंबई के तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर को टीम में जगह मिल सकती है। भुवनेश्वर बुधवार को समाप्त हुई टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गये थे।
बीसीसीआई के अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि भुवनेश्वर सीरीज से बाहर हो गये है और शारदुल टीम में उनकी जगह लेंगे।’ शारदुल बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज की टीम में थे और गुरुवार तक उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ रणजी मैच में मुंबई का प्रतिनिधित्व किया था।
भुवनेश्वर की चोट के बारे में हालांकि पूरी जानकारी नहीं मिल पायी है लेकिन समझा जा रहा कि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव है। भुवनेश्वर चोट से वापसी करने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफी टी20 सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। उन्होंने पहले दो मैचों में बिना कोई विकेट लिये 36-36 रन लुटाये जबकि तीसरे टी20 में चार ओवर में 41 रन देकर दो विकेट लिये।


Download Android App
Download iOS App



