Tokyo Olympics : बॉक्सर लवलीना ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बनाई जगह, पक्का हुआ भारत का दूसरा मेडल

Summary :

भारत ने मुक्केबाजी में किया शानदार प्रदर्शन, भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन टोक्यो ओलंपिक के 69 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

भारत ने मुक्केबाजी में किया शानदार प्रदर्शन, भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन टोक्यो ओलंपिक के 69 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। इस तरह असम की इस मुक्केबाज ने देश के लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है। कुकुगिकान एरेना में लवलीना का सामना ताइवान की नेन चिन चेन से हुआ, जहां वह 4-1 से विजयी रहीं।
रेड कार्नर में खेल रहीं लवलीना पहला राउंड थोड़ा मुश्किल रहा क्योंकि इस राउंड में तीन जजों ने उन्हें बेहतर आंका जबकि दो जजों ने चेन को बेहतर आंका। दूसरे राउंल में असम को लोहाघाट की इस मुक्केबाज ने अपने खेल का स्तर उठाया और सभी जजों को प्रभावित करने में सफल रहीं। तीसरे राउंड में चेन को ताजिकिस्तान के जज मंसूर मुहिदिनोव ने बेहतर आंका। शेष जजों का फैसला लवलीना के हक में रहा। मंसूर ने पहले राउंड में भी चेन को बेहतर अंक दिए थे।
लवलीना ने इससे पहले मंगलवार को खेले गए अंतिम-16 राउंड के मुकाबले में जर्मनी की एदिन एपेट को 3-2 से हराया था।नीले कार्नर पर खेल रहीं लवलीना ने पांचों जजों से क्रमश: 28, 29, 30, 30, 27 अंक हासिल किए थे। दूसरी ओर, नेदिन को 29, 28, 27, 27, 30 अंक प्राप्त हुए थे।

असम सरकार द्वारा जारी यात्रा परामर्श पर कांग्रेस ने बोला हमला, कहा- देश में यह सब संभव है, जब नरेंद्र मोदी हों

Desk Team