WWE में Brock Lesnar के कमबैक से मचा बवाल, Oba Femi पर ‘बीस्ट’ ने कर डाला जानलेवा हमला

Summary :

Brock Lesnars Comeback: WWE के सबसे पॉपुलर सुपरस्टार्स में से एक Brock Lesnar एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल WrestleMania 42 के दूसरे दिन उनका मुकाबला Oba Femi से हुआ था, जहां फेमी ने सिर्फ पांच मिनट के अंदर लैसनर को हराकर सभी को हैरान कर दिया था। मैच खत्म होने के बाद लैसनर ने अपने दस्ताने और जूते उतार दिए थे, जिसके बाद फैंस ने इसे उनके रिटायरमेंट का सिग्नल माना था। तभी से उनकी वापसी और संन्यास को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही थीं। WWE Raw: ओबा फेमी का ओपन चैलेंज हालांकि अब इन सभी…

Brock Lesnars Comeback: WWE के सबसे पॉपुलर सुपरस्टार्स में से एक Brock Lesnar एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल WrestleMania 42 के दूसरे दिन उनका मुकाबला Oba Femi से हुआ था, जहां फेमी ने सिर्फ पांच मिनट के अंदर लैसनर को हराकर सभी को हैरान कर दिया था। मैच खत्म होने के बाद लैसनर ने अपने दस्ताने और जूते उतार दिए थे, जिसके बाद फैंस ने इसे उनके रिटायरमेंट का सिग्नल माना था। तभी से उनकी वापसी और संन्यास को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही थीं।

WWE Raw: ओबा फेमी का ओपन चैलेंज

Brock Lesnars Comeback
Brock Lesnars Comeback (Source: Social Media)

हालांकि अब इन सभी अटकलों के बीच ब्रॉक लैसनर ने धमाकेदार अंदाज में WWE के अंदर वापसी कर ली है। पिछले कुछ हफ्तों से WWE Raw में ओबा फेमी का ओपन चैलेंज जारी था। उन्होंने कई सुपरस्टार्स को आसानी से हराकर रेड ब्रांड में अपना दबदबा कायम कर लिया था। Otis और Los Garza जैसे रेसलर्स भी उनके सामने टिक नहीं पाए थे। फेमी की ताकत के आगे अब तक कोई चुनौती सफल नहीं हुई थी।

Brock Lesnar News: ओबा फेमी को लगा झटका

Brock Lesnars Comeback
Brock Lesnars Comeback (Source: Social Media)

इसी वजह से इस हफ्ते भी ओबा फेमी पूरे कॉन्फिडेंस के साथ रिंग में पहुंचे। उनका एंट्रेंस म्यूजिक बज रहा था और फैंस उनका स्वागत कर रहे थे। तभी अचानक एक शख्स ने पीछे से आकर उन्हें जोरदार एफ-5 दे दिया। एरिना में हल्का अंधेरा होने की वजह से शुरुआत में कोई पहचान नहीं पाया कि हमला किसने किया है। लेकिन कुछ ही देर बाद खुलासा हुआ कि वह कोई और नहीं बल्कि ब्रॉक लैसनर थे।

Brock Lesnar Fight: ब्रॉक लैसनर ने लगाए चार एफ-5

Brock Lesnars Comeback
Brock Lesnars Comeback (Source: Social Media)

ब्रॉक लैसनर ने वापसी करते ही ओबा फेमी पर लगातार चार एफ-5 लगाए। इस हमले के बाद फेमी पूरी तरह बेहाल नजर आए और रिंग में उठ भी नहीं पाए। वहीं एरिना में मौजूद फैंस भी इस वापसी को देखकर दंग रह गए। किसी को उम्मीद नहीं थी कि “द बीस्ट” इतनी जल्दी WWE में वापसी करेंगे।

Brock Lesnar And ObaFemi Rematch: क्या Clash in Italy में होगा रीमैच?

Brock Lesnars Comeback
Brock Lesnars Comeback (Source: Social Media)

अब माना जा रहा है कि WWE Clash in Italy 2026 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच रीमैच देखने को मिल सकता है। यह प्रीमियम लाइव इवेंट 31 मई को इटली में आयोजित होगा और पहली बार WWE वहां किसी बड़े पीएलई का आयोजन करने जा रही है।

Brock Lesnars Comeback: क्या समर स्लैम में ब्रॉक लेसनर होंगे रिटायर

Brock Lesnars Comeback
Brock Lesnars Comeback (Source: Social Media)

इसके अलावा रिपोर्ट्स और चर्चाओं के अनुसार SummerSlam 2026 में ब्रॉक लैसनर अपने करियर का आखिरी मुकाबला लड़ सकते हैं। फिलहाल इतना तय हो गया है कि लैसनर अभी रिटायर नहीं हुए हैं और आने वाले समय में WWE यूनिवर्स को उनका दमदार एक्शन फिर देखने को मिलेगा।

Read More: GTA 6 की रिलीज डेट आई सामने, मेकर्स ने बढ़ाई गेमर्स की एक्साइटमेंट

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।