20 तारीख से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत तीन मैच की टी20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया भारत का दौरा करने वाला है. वहीं भारतीय टीम इस सीरीज को उस अंदाज में खेलेगा, जैसे कि यहां से होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी होने वाला हो. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, कोच राहुल द्रविड़ और टीम मैनेजमेंट पूरी तरह से इसके लिए तैयार हैं.

इस सीरीज से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए, और उन्होंने कई तरह के सवाल के जवाब दिए. पर इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो सबसे बड़ा सवाल था, वो ये था कि विराट कोहली किस पोजीशन पर खेलेंगे. दरअसल एशिया कप के आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा खेल नहीं रहे थे, जिसके कारण केएल राहुल टीम की कप्तानी कर रहे थे और विराट कोहली उनके साथ पारी की शुरुआत करने के लिए आए थे.

उस आखिरी मुकाबले में विराट ने एक लंबे समय के बाद अपना शतक लगाया था, जिसके बाद से चर्चा शुरू हो गई कि अब भारतीय टीम के लिए विश्व कप में पारी की शुरुआत विराट कोहली ही करेंगे. वहीं रिकॉर्ड के अनुसार विराट बतौर ओपनर काफी अच्छा प्रदर्शन किए हैं. उन्होंने आईपीएल की टीम आरसीबी के लिए भी कई बार ओपनिंग किए हैं और लगभग 4 बार शतक लगाया है. तो ऐसे में अब सबको उम्मीद है कि वो भारतीय टीम के लिए भी ओपनिंग करेंगे.

पर जब इसी बात पर कप्तान रोहित से सवाल किया गया तब उन्होंने कहा कि आपके लिए विकल्प उपलब्ध होना हमेशा अच्छा होता है. विश्व कप में जाने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि आपके टीम में फ्लेक्सिबिलिटी हो. आप चाहते हैं कि खिलाड़ी किसी भी स्थिति में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी करें. जब हम कुछ नया करने की कोशिश करते हैं, तो ऐसा नहीं है कि टीम में कोई समस्या है. ” इसके बाद उन्होंने कहा कि “हम अपने सभी खिलाड़ियों की गुणवत्ता को समझते हैं और वे टीम को क्या दे सकते हैं. लेकिन हां, यह हमारे लिए एक विकल्प है, हम इसे हमेशा ध्यान में रखेंगे. चूंकि हमारे पास तीसरा ओपनर नहीं है. उन्होंने आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए ओपनिंग की है और उन्होंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए यह हमारे लिए निश्चित रूप से एक विकल्प है.”

रोहित ने कहा “विराट कोहली हमारे तीसरे सलामी बल्लेबाज हैं और वह कुछ मैचों में ओपनिंग करेंगे. एशिया कप के आखिरी मैच में हम उनके खेलने के तरीके से खुश थे, लेकिन केएल राहुल विश्व कप में ओपनिंग करेंगे. उनके प्रदर्शन पर कभी-कभी ध्यान नहीं दिया जाता है. वह टीम इंडिया के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी है. मैं बस यह स्पष्ट करना चाहता हूं. हमारी सोच साफ हैं, हमें कोई भ्रम नहीं है, हम बहुत स्पष्ट हैं कि केएल राहुल हमारे लिए कितने उपयोगी हैं. वह एक गुणवत्ता वाले खिलाड़ी हैं और हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. टॉप ऑर्डर में उनकी उपस्थिति हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है.”


Download Android App
Download iOS App



