राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर है, जहां वो जनता से लगातार मुलाकात कर रहे है और उनसे बातचीत कर रहे है। इस बीच पार्टी के अंदर कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भी चर्चा तेज होने लगी है। हर कोई यह जानना चाहता है की अगला अध्यक्ष कौन बनेगा ? और क्या वो गांधी परिवार से ही होगा? पार्टी का बड़ा हिस्सा राहुल गांधी को ही अध्यक्ष बनाना चाहता है।
वही, खुद राहुल इस मामले में पर स्पष्ट नहीं बोल रहे है, जिससे जनता और पार्टी के अन्य नेताओं के बीच वहम पैदा हो रहा है। इस दौरान दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने राहुल पर तंज कसा है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि अगर राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष नहीं बनना चाहते हैं तो उनपर दबाव नहीं डालना चाहिए। पार्टी में और भी लोग हैं उनको मौका मिलना चाहिए।
पैदल यात्रा करने से नहीं बनते पीएम : लक्ष्मण सिंह
इसी के साथ लक्ष्मण सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा पर भी कहा कि राहुल गांधी को ये यात्रा आज से कई साल पहले करनी चाहिए थी, तब ज्यादा प्रभाव बनता। अभी ये यात्रा करने से लोग दस तरह की बातें करने लगे है। लोगों को ये कहने का मौका मिल गया है कि ये यात्रा ED के छापे के बाद ही क्यों हुई? इसलिए यात्रा पहले करनी चाहिए थी।
वही, सिंह ने ये भी कहा कि सिर्फ यात्रा करने से प्रधानमंत्री नहीं बन सकते है और ना चुनाव जीत सकते है। इलेक्शन पॉलिटिक्स में आर्ट ऑफ मैनेजमेंट होता है, चुनाव बूथ स्तर पर काम करके जीते जाते हैं। बता दें, अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को हो सकते है, अगर एक से अधिक उम्मीदवार हुआ तभी ही ऐसा होगा।


Download Android App
Download iOS App



