सर्वे पर बोले मौलाना अरशद मदनी, कहा- सरकार ऐसे मदरसों को तोड़े, हमें कोई दिक्कत नहीं

Summary :

उत्तर प्रदेश में कई दिनों से गैर मदरसों को लेकर विवाद चल रहा है। योगी सरकार द्वारा गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे कराए जाने का फैसला लिया है।

उत्तर प्रदेश में कई दिनों से गैर मदरसों को लेकर विवाद चल रहा है। योगी सरकार द्वारा गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे कराए जाने का फैसला लिया है। इसी बात  को लेकर सहारनपुर के दारुल उलूम देवबंद में मदरसों का एक सम्मेलन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में प्रदेश के अलग- अलग मदरसों ने हिस्सा लिया। इसी दौरान सरकार के फैसले को लेकर सभी मदरसा संचालको ने बात की और इसको लेकर आगे रणनीति बनाई।    
सहारनपुर: मदरसों में सर्वे पर देवबंद में हुई मीटिंग, मदनी ने कहा- सर्वे का  विरोध नहीं
मदरसा सम्मेलन के बबाद महमूद हॉल में मीडिया से बात करते हुए मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि हमें योगी सरकार के मदरसों के सर्वे से किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने मदरसा संचालकों से आह्वान किया है किया वे सर्वे में सहयोग जरुर करेंगे। और उन्होंने ये भी कहा कि मदरसों में कुछ ढाका हुआ नहीं है इसलिए यहां कोई भी जा सकता है सबके लिए ये दरवाजे खुले हुए है। बल्कि सरकार को उनका पूरा समर्थन है। अगर कोई भी मदरसा गलत या नाजायज जमीन पर बनाया गया है तो आप इस तोड़ सकते है। हमें किसी प्रकार की कोई दिक्कत या परेशानी नहीं है।  

Desk Team