IPL2022(RRvsRCB): चहल ने किया कोहली को रन आउट तो फैंस ने लिए जमकर मजे

Summary :

कोहली को उन्हीं के पूर्व टीममेट युजवेंद्र चहल ने रन आउट किया।

आईपीएल 2022 के 13वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से हरा कर दिया। RCB को इस मुकाबले को जीतने के लिए राजस्थान से ​170 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने पांच गेंद बाकि रहते हासिल कर लिया। लेकिन आरसीबी के फैंस एक बार फिर निराश हुए क्योंकि विराट कोहली एक बार फिर से कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ पांच रन बनाकर रन आउट हो गए। 
लेकिन RCB फैंस के लिए ये रन आउट और ख़राब तब बन गया जब कोहली को उन्हीं के पूर्व टीममेट युजवेंद्र चहल ने रन आउट किया। चहल द्वारा कोहली को रन आउट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इस पर मजेदार मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स ने भी इस रन आउट पर मजेदार कमेंट किया है।

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर के लिए कोहली नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए आए। कोहली के टीम साथी डेविड विली दूसरे छोर पर थे। पारी के नौवें ओवर की चौथी गेंद विली के पैड पर लगकर लेग साइड की ओर चली गई। इस पर सिंगल लेने के लिए कोहली दौड़ पड़े, लेकिन विली रन लेने मना कर दिया। इसके बाद विकेटकीपर के मौजूद कप्तान संजू सैमसन ने गेंद को उठाकर तुरंत नो-स्ट्राइकर छोर पर चहल को थ्रो कर दिया। कोहली ने डाइव लगाकर क्रीज के अंदर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन तब तक चहल गिल्लियां बिखेर चुके थे। इसके बाद ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ का आ गई।

Desk Team