Real Madrid से भिड़ेंगी Liverpool और Manchester City

Summary :

  Champions League: Real Madrid से होगी Liverpool की कड़ी टक्कर इस साल की चैंपियंस लीग में कई बड़े और चौंकाने वाले देखने को मिले । इंग्लैंड के बड़े क्लब जैसे Liverpool , मैनचेस्टर सिटी और आर्सेनल को शुरुआत से ही मुश्किल विरोधियों का सामना करना पड़ा । वहीं, पिछली बार के विनर पीएसजी को भी आसान राह नहीं मिली। Liverpool को मिला बड़ा टास्क Liverpool को इस बार रियल मैड्रिड से भिड़ना है, वो भी एंफील्ड में। दिलचस्प बात यह है कि ट्रेंट अलेक्ज़ेंडर‑अर्नोल्ड जो अब रियल मैड्रिड के लिए खेलते हैं, वो अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलेंगे।…

 

Champions League: Real Madrid से होगी Liverpool की कड़ी टक्कर

इस साल की चैंपियंस लीग में कई बड़े और चौंकाने वाले देखने को मिले । इंग्लैंड के बड़े क्लब जैसे Liverpool , मैनचेस्टर सिटी और आर्सेनल को शुरुआत से ही मुश्किल विरोधियों का सामना करना पड़ा । वहीं, पिछली बार के विनर पीएसजी को भी आसान राह नहीं मिली।

Champions League
Champions League

Liverpool को मिला बड़ा टास्क

Liverpool को इस बार रियल मैड्रिड से भिड़ना है, वो भी एंफील्ड में। दिलचस्प बात यह है कि ट्रेंट अलेक्ज़ेंडर‑अर्नोल्ड जो अब रियल मैड्रिड के लिए खेलते हैं, वो अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलेंगे। Liverpool का ग्रुप बहुत strong है जिसमें एटलेटिको मैड्रिड, पीएसवी, कराबाग, इंटर मिलान, फ्रैंकफर्ट, मार्सिले और गैलातासराय जैसी टीमें शामिल हैं। कोच अरने स्लॉट ने कहा कि ये टास्क आसान नहीं है लेकिन टीम इसके लिए तैयार है।

Champions League: Manchester City का आने वाला सफर

पिछले चैंपियंस लीग विजेता मैनचेस्टर सिटी को इस बार बोरूसिया डॉर्टमुंड, बायर लेवरकुज़ेन, नापोली और गैलातासराय जैसे विपक्षियों से भिड़ना है। उन्हें रियल मैड्रिड, विल्लारियल, मोनाको और नॉर्वे की टीम बोदो/ग्लिम्ट के मैदानों पर भी खेलना होगा। केविन डी ब्रुने जो अब नापोली में हैं, वे मैनचेस्टर में अपने पुराने क्लब के खिलाफ खेलते दिखेंगे।

PSG की बड़ें Clubs से होगी टक्कर

फ्रेंच क्लब पीएसजी को बार्सिलोना और बायर्न म्यूनिख जैसे बड़े क्लबों के साथ ग्रुप में रखा गया है। इसके अलावा उन्हें टोटेनहम, न्यूकैसल, अटलांटा, स्पोर्टिंग लिस्बन, लेवरकुज़ेन और एथलेटिक बिलबाओ से भी खेलना है। क्लब के Head ने कहा कि पिछला सीजन अब पीछे छूट गया है, अब सभी टीमें चैंपियन को हराने के लिए मैदान में उतरेंगी।

Champions League
Champions League

Champions League: Tournament का नया Format

अब चैंपियंस लीग में टीमें ग्रुप्स में नहीं, बल्कि एक ही बड़ी लीग में खेलेंगी। हर टीम आठ अलग-अलग क्लबों से मैच खेलेगी दल, चार घर में और चार बाहर। टॉप आठ टीमें सीधे प्री-क्वार्टरफाइनल में जाएंगी, जबकि नौवें से 24वें स्थान पर आने वाली टीमें प्ले-ऑफ राउंड खेलेंगी।

आने वाले दिलचस्प मुकाबले

इस बार आर्सेनल को भी कड़ा ग्रुप मिला है, जिसमें बायर्न म्यूनिख, एटलेटिको और इंटर मिलान जैसी टीमें हैं। चेल्सी और न्यूकैसल को भी बार्सिलोना, पीएसजी और बायर्न जैसी टीमों से टक्कर लेनी होगी। वहीं, नए क्लब जैसे कजाकिस्तान की टीम कैराट अल्माटी और साइप्रस की टीम पाफोस पहली बार बड़े मंच पर नजर आएंगी।

Final मुक़ाबले की पूरी जानकारी

2026 की चैंपियंस लीग का फाइनल हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में पुस्कास एरिना में होगा। टूर्नामेंट का पहला मैच 16 से 18 सितंबर के बीच शुरू होगा, जबकि आखिरी लीग मैच जनवरी 28 को खेला जाएगा।

Also read: Gautam Gambhir की Test Coaching की शुरुआत सही नहीं रही, पूर्व खिलाड़ी ने जताई चिंता

Anjali Maikhuri