Change In IPL 2027: इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के अगले सीज़न में कई महत्वपूर्ण बदलाव करने की प्लानिंग बनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग सीजन को मौजूदा शेड्यूल की तुलना में करीब दो हफ्ते पहले शुरू किया जा सकता है। अगर प्रोपोज़ल को एक्सेप्टेंस मिल जाती है, तो IPL 2027 की शुरुआत 10 मार्च से हो सकती है। जबकि फाइनल मुकाबला 15 मई को आयोजित किया जा सकता है। आमतौर पर आईपीएल का आगाज मार्च के आखरी हफ्ते में होता है, लेकिन इस बार बोर्ड मौसम संबंधी चुनौतियों को देखते हुए टूर्नामेंट की तारीखों में बदलाव पर गंभीरता से विचार कर रहा है।
Reason Behind Changes In IPL 2027: मौसम बना बदलाव की बड़ी वजह
BCCI सचिव देवजीत सैकिया के अनुसार, टूर्नामेंट के आखरी स्टेज में प्री-मानसून और बारिश का असर देखने को मिलता है, जिससे मुकाबलों के आयोजन में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा मई के दूसरे हिस्से में बढ़ती गर्मी भी खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए चुनौती बन जाती है। उन्होंने बताया कि इस साल IPL का आयोजन मार्च के अंत से मई के आखिरी हफ्ते तक चला था, लेकिन आने वाले समय में ऐसी सिचुएशन से बचने के लिए टूर्नामेंट को पहले शुरू करने के बारे में सोचा रहा है।
IPL 2027 Update: 10 मार्च से शुरू हो सकता है नया सीजन

सैकिया ने कहा कि IPL गवर्निंग काउंसिल इस प्रस्ताव पर चर्चा कर रही है। बोर्ड के अधिकारियों को पॉसिबल नए शेड्यूल पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि 2027 का टूर्नामेंट 10 मार्च से शुरू होकर 15 मई तक खत्म कराया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि खिलाड़ियों और फैंस की ओर से ज्यादा गर्मी को लेकर कई शिकायतें मिली हैं। ऐसे में बोर्ड की प्राथमिकता टूर्नामेंट को समय से पहले खत्म करने की है।
Match Numbers In Upcoming Seasons: मैचों के नंबर बढ़ाने का कोई इरादा नहीं

पिछले कुछ समय से IPL में मैचों के नंबर बढ़ाकर 94 किए जाने की चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन BCCI ने फिलहाल ऐसी किसी संभावना से इनकार किया है। देवजीत सैकिया ने साफ किया कि मौजूदा फार्मेट में 74 मैच ही खेले जाएंगे। उनका कहना है कि विदेशी खिलाड़ियों के इंटरनेशनल शेड्यूल और बायलेटरल सीरिज़ को ध्यान में रखते हुए मैचों के नंबर बढ़ाना फिलहाल सही नहीं है।
Change In IPL 2027: 74 मैचों के साथ जारी रहेगा मौजूदा प्रारूप

BCCI का मानना है कि अभी का शेड्यूल और मैचों के नंबर बैलेंस्ड है। इसलिए फिलहाल टूर्नामेंट की ड्यूरेशन और तारीखों में बदलाव पर ध्यान दिया जा रहा है, जबकि मैचों के नंबर पहले जीतने ही रखने की प्लानिंग है। अगर प्रोपोजल लागू होता है, तो IPL 2027 पहले से अलग कैलेंडर में खेला जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को गर्मी और मौसम की चुनौतियों से कुछ राहत मिल सकती है।


Download Android App
Download iOS App




