IPL Final 2023 CSK vs GT: बारिश ने चेन्नई Vs गुजरात IPL Final पर फेरा पानी,आईपीएल फाइनल सोमवार के लिये स्थगित

Summary :

आईपीएल 2023 फाइनल के लिये सोमवार को अतिरिक्त दिन के रूप में चुना गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फिलहाल बारिश हो रही है

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच रविवार को होने वाला आईपीएल फाइनल अगर रात्रि 12:06 बजे तक शुरू नहीं होता तो इसे सोमवार के लिये स्थगित कर दिया जायेगा। अब यह खिताबी मुकाबला रिजर्व-डे यानी सोमवार यानि 29 मई को खेला जायेगा
बता दे कि आईपीएल 2023 का मेगा फाइनल आज यानि (28 मई) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है। इस मैच में गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स एक दूसरे के आमने-सामने हैं वही, इस मैच को जो भी टीम जीतेगी, वह कई रिकॉर्ड स्थ‍ाप‍ित करेगी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की नियमावली के मुताबिक , आईपीएल 2023 फाइनल के लिये सोमवार को अतिरिक्त दिन के रूप में चुना गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फिलहाल बारिश हो रही है, जिसके कारण फाइनल अपने निर्धारत समय रात 7:30 बजे शुरू नहीं हो सका।
लेकिन , मैदान पर अब भी बारिश हो रही है वही, कवर मजबूती से अपनी जगह पर मौजूद हैं। सभी प्लेयर्स और फैन्स मौसम के साफ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि अब आज यदि मुकाबला होता है तो वह 20 ओवरों का नही्ं होगा। 20 ओवर्स के मैच के लिए कटऑफ टाइम 9.35 मिनट तक था। अगर मैच रात्रि 11:56 पर शुरू हो जाता है तो दोनों टीमें पांच-पांच ओवर बल्लेबाज़ करेंगी। मैच रात्रि 12:06 बजे शुरू होने पर विजेता का फैसला सुपर ओवर से होगा।
नियमों के अनुसार, यदि दोनों दिन फाइनल नहीं हो पाता तो लीग चरण के अंत में अंक तालिका में ऊपर रहने वाली टीम आईपीएल खिताब जीत लेगी। लीग चरण के समापन के बाद गुजरात 10 जीत और चार हार सहित 20 अंक अर्जित कर तालिका में शीर्ष पर थी, जबकि चेन्नई आठ जीत, पांच हार और एक ड्रॉ सहित 18 अंक अर्जित करके दूसरे स्थान पर थी।
मौसम विभाग के अनुसार, अहमदाबाद में सोमवार को बारिश के 10 प्रतिशत आसार हैं।

Shera Rajput