IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल होने के बाद चेतेश्वर पुजारा ने कप्तान धोनी के लिए कही ये बात

Summary :

पहले ऑस्ट्रेलिया फिर भारत में टेस्ट सीरीज खेलने वाले सलामी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को काफी लंबे वक्त बाद आईपीएल 2021 में आखिकार खेलने का मौका मिला है।

पहले ऑस्ट्रेलिया फिर भारत में टेस्ट सीरीज खेलने वाले सलामी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को काफी लंबे वक्त बाद आईपीएल 2021 में आखिकार खेलने का मौका मिला है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पुजारा को 50 लाख की बेस प्राइस में खरीदा और सीएसके की टीम का हिस्सा बनाया है।
मालूम हो चेेतेश्वर पुजारा पूरे 7 साल बाद आईपीएल ऑक्शन में बिके हैं और इससे पहले टेस्ट खिलाड़ी साल 2014 में बिके थे और तब वह किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेले थे।  वहीं चेन्नई सपुर किंग्स ने उन्हें अब आईपीएल के इस सीजन खरीदा तो पुजारा ने टीम और धोनी का आभार व्यक्त किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हा रहा है। 
पुजारा ने शूट किया एक खास वीडियो…
चेतेश्वर पुजारा ने टीम और माही को धन्यवाद देने के लिए के लिए एक वीडियो बनाया है,जिसको सीएसके ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में खिलाड़ी अपनी बेटी के साथ दिखाई दे रहे है। वीडियो में पुजारा कहते हैं। आईपीएल में वापसी करने की बहुत खुशी है। पीली जर्सी में खेलने के लिए तैयार हूं,मैं फिर धोनी भाई के साथ खेलते दिखूंगा। जब मैंने डेब्यू किया। उस समय धोनी टेस्ट टीम के कप्तान थे। माही भाई के नीचे खेलने की कई यादें हैं,उनके उनके साथ खेलने के लिए तैयार हूं। आईपीएल की बात करूं, टेस्ट से यह पूरी तरह अलग है। आपको गेयर स्विच करने की जरूरत होती है। अच्छी तैयारियों के साथ मुझे उम्मीद है कि मैं आईपीएल में अच्छा करूंगा। 

बता दें जब चेन्नई ने पुजारा को अपनी टीम का हिस्सा ताया तो दूसरे फ्रेंचाइजियों ने तालियों के साथ खिलाड़ी का अभिवादन किया। वैसे पुजारा पहले बहुत बार अपनी दिल की बात जाहिर कर चुके हैं कि वो आईपीएल खेलना चाहते थे और इस साल उनका यह ख्वाहिश पूरी होते हुए उन्हें आईपीएल 2021 में सीएसके की टीम की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। वहीं पुजारा के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 30 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 390 रन बनाए हैं। 
वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया की जनता एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। दरअसल लोगों का मानना है कि धोनी के कहने पर ही पुजारा को टीम ने खरीदा होगा। 
गौरतलब है पुजारा ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी थी। इतना ही नहीं चेतेश्वर पुजारा ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल भी खूब जीत लिया था। फिलहाल पुजारा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। 

Desk Team