पुजारा का क्रीज के पास बल्ला हाथ से छूटा,क्रिकेटर को नहीं मिला किस्मत का साथ अजीबोगरीब तरीके से हुए रनआउट

Summary :

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन दूसरी पारी में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा एक बार फिर बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन दूसरी पारी में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा एक बार फिर बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए हैं। दरअसल इस बार पुजारा के बल्ले ने उन्हें धोखा दे दिया और लय में होने के बावजूद उन्हें सस्ते में पवेलियन लौटना पड़ा।
दूसरी पारी के 19वें ओवर की आखिरी बॉल पर पुजारा क्रीज से आगे निकलकर शॉट लगाने की कोशिश कर रहे थे तो बस फिर क्या था गेंद सही तरह से उनके बल्ले पर आई नहीं और शॉर्ट लेग पर खड़े ओली पोप ने गेंद को लपक लिया और फौरन विकेटकीपर बेन फोक्स के हाथों में थ्रो कर दिया। 

इतना ही नहीं ऐसे में चेतेश्वर ने तुरंत क्रीज की दिशा में वापस लौटने की पूरी-पूरी कोशिश भी करी,लेकिन उनका बल्ला आखिरी मौके पर हाथ से छूट गया और बेन फोक्स ने उन्हें रनआउट कर दिया जिसके बाद पुजारा को पवेलियन वापस जाना पड़ा। बता दें पहली पारी में भी पुजारा महज 21 रन बनाकर आउट हो गए थे। 
उन्होंने जैक की बाहर जाती हुई बॉल पर अपना बल्ला अड़ा दिया और स्लिप में खड़े बेन स्टोक्स के हाथों में गेंद आराम से चल गई। इस तरह पुजारा के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा था। बता दें कि पुजारा पहले टेस्ट में भी अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए थे। 
दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले के पहले दिन बल्लेबाजी करते वक्त चेतेश्वर पुजारा के दाहिने हाथ में चोट लग गई थी और जब उन्हें थोड़ा दर्द महसूस हुआ तो वह फिर फील्डिंग करने के लिए मैदान पर नहीं आए थे। 
फिलहाल टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में 286 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है। अब इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में जीत हासिल करने के लिए 482 रन बनाने होंगे। 

Desk Team