चेतेश्वर पुजारा के चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होते ही बदला बैटिंग स्टाइल, वायरल हुआ वीडियो

Summary :

आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। टीमों के सभी खिलाडिय़ों ने अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।

आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। टीमों के सभी खिलाडिय़ों ने अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने तो अपना बैटिंग का स्टाइल ही बदल डाला है। काफी लंबे वक्त के बाद आईपीएल से एक बार फिर से जुड़ रहे पुजारा इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। 
भारतीय टीम के टेस्ट स्पेशलिस्ट पुजारा ने खूब छक्कों की बरसात की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर छाया हुआ है। इस वीडियो में पुजारा चेन्नई के प्रैक्टिस सेशन में ताबड़तोड़ छक्के जडऩे में लगे हुए है। लंबे समय बाद आईपीएल में खेल रहे पुजारा खुद को साबित करने के लिए अपनी बल्लेबाजी में कोई कमी नहीं छोडऩा चाहते हैं। बता दें इस बीच पुजारा गर्ण शर्मा और दीपक चाहर जैसे गेंदबाजों की गेंदों पर बड़े शॉट जड़ रहे हैं। 

इतने साल बाद हुई खिलाड़ी की वापसी
मालूम हो चेतेश्वर पुजारा करीब 7 साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। बल्लेबाज आखिरी बार साल 2014 में आईपीएल में खेला था। दरअसल पुजारा को धीमी बल्लेबाजी की वजह से आर्ईपीएल नीलामी में नजरअंदाज किया जाता था।
वहीं इस बार चेन्नई ने खिलाड़ी पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है और आईपीएल 2021 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें बेस प्राइस 50 लाख रुपए में खरीदा है। वैसे चेन्नर्ई ने पुजारा को आईपीएल के इस सीजन खुद को साबित करने का खास मौका दिया है। 
बताते चलें कि चेतेश्वर पुजारा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 61 गेंद पर नाबाद 100 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने अपने बल्ले से 14 चौके और एक छक्का जमाया था। वहीं ओवरऑल टी-20 क्रिकेट के 64 मैचों में उनके नाम 109.35 के स्ट्राइक रेट से 1356 रन हैं। 

Desk Team