दोहा : चिंकी यादव ने शुक्रवार को यहां 14वीं एशियाई चैंपियनशिप में महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल फाइनल में जगह बनाकर भारत को निशानेबाजी में 11वां ओलंपिक कोटा दिलाया। चिंकी ने क्वालीफिकेशन में 588 अंक बनाये जिसमें एक ‘परफेक्ट 100’ भी शामिल है। वह थाईलैंड की नेपहासवान यांगपाइबून (590) के बाद दूसरे स्थान पर रही।
यह 21 वर्षीय निशानेबाज अब आठ महिलाओं के फाइनल में भाग लेगी। भारत के लिये यह 25 मीटर पिस्टल में दूसरा ओलंपिक कोटा है।
इससे पहले राही सरनोबट ने इस साल के शुरू में म्यूनिख में विश्व कप में पहला कोटा हासिल किया था। इस स्पर्धा में भाग ले रही अन्य भारतीय निशानेबाजों में अनुराज सिंह (575) और नीरज कौर (572) क्रमश: 21वें और 27वें स्थान पर रही।


Download Android App
Download iOS App



