यूनिवर्स बॉस के नाम से फेमस बल्लेबाज क्रिस गेल न केवल अपने शानदार खेल के लिए बल्कि फन के लिए भी मशहूर हैं। दरअसल गेल को पॉप म्यूजिक के प्रति काफी ज्यादा लगाव है। व्हाइट बॉल क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार वेस्टइंडीज के लीजेंडरी बल्लेबाज क्रिस गेल ने हाल ही में माइकल जैक्सन के गाने पर मूनवॉक और अपने डांसिग मूव्स दिखाए हैं।

वहीं क्रिस गेल के इस डांस वीडियो को उनकी आईपीएल फें्रचाइजी पंजाब किंग्स ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। आईपीएल का 14वां सीजन का अगाज होने में अब एक दिन शेष रह गया है। ऐसे में क्रिस गेल को आईपीएल 2021 की नीलामी से पहले पंजाब ने रिटेन कर लिया था। इस बीच गेल आईपीएल में अपने बल्ले का दम फिर से सभी को दिखाने को तैयार हैं।

गेल ने किए जबरदस्त मूव्स…
आईपीएल के नियमों के मुताबिक,पंजाब किंग्स के क्रिस गेल ने हाल ही में अपना क्वारंटीन पीरियड पूरा किया है और प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतरे हैं। ऐसे में गेल ने होटल के कमरे में ही अपना क्वारंटीन पूरा होने का जश्न मनाते हुए माइकल जैक्सन के गाने पर काफी मजेदार डांस किया था। इस दौरान गेल का मूनवॉक डांस लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और वह बल्लेबाज के डांस की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

वहीं पंजाब किंग्स ने क्रिस गेल के इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा-क्वारंटीन का खेल खत्म,बाहर आ गए तुहाडे फेवरेट-क्रिस गेल। इस वीडियो में देखा जा सकता है गेल माइकल जैक्सन के ब्लॉकबस्टर हिट स्मूथ क्रिमिनल पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं बल्लेबाज का यह वीडियो अब चारों तरफ धूम मचा रहा है।
बता दें,पंजाब किंग्स ने क्रिस गेल के अलावा केएल राहुल,मयंक अग्रवाल और निकोलस पूरन को आईपीएल 2021 के ऑक्शन से पहले रिटेन किया था। पंजाब आईपीएल 2021 में अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के के साथ करती दिखाई देगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 12 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। याद दिला दें,पंजाब किंग्स आईपीएल की उन टीमों में से एक है जो साल 2014 के बाद से प्लेऑफ में भी अपनी जगह कायम नहीं कर पाई है।

पंजाब किंग्स की आईपीएल टीम :-
लोकेश राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), सरफराज खान, दीपक हुडा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बररार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, इशान पोवेल, दर्शन नालकंडे, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, झाय रिचर्डसन, शाहरूख खान, रिले मेरेदिथ, मोएसेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फेबियन एलेन और सौरभ कुमार।


Download Android App
Download iOS App



