लीड्स : सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को वेस्टइंडीज के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचने का मलाल है जिन्होंने अपने पांचवें और आखिरी विश्व कप का अंतिम मुकाबला खेलने के बाद कहा कि वह टीम की मदद के लिये हमेशा मौजूद रहेंगे। अफगानिस्तान के खिलाफ अंतिम लीग मैच में 23 रन से जीत दर्ज करने के बाद गेल ने कहा कि पांच विश्व कप में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है।

हालांकि अंतिम चार में जगह नहीं बनाने पर निराश हूं। अफगानिस्तान के खिलाफ जीत वेस्टइंडीज के लिए सांत्वना की तरह ही है जिसने विश्व कप में अपने अभियान का शानदार आगाज किया था। टीम हालांकि नौ मैचों में दो ही जीत दर्ज कर सकी। गेल ने कहा कि मैं विश्व कप की ट्राफी उठाना पसंद करता, लेकिन यह नहीं हो सका। यह हालांकि हमारे लिए काफी मनोरंजक रहा।


Download Android App
Download iOS App



