Christiano Ronaldo के एक सोशल मीडिया लाइक से मचा बवाल, फीफा और अर्जेंटीना को लेकर उठे सवाल

Summary :

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो द्वारा फीफा पर पक्षपात के आरोप लगाने वाले एक सोशल मीडिया पोस्ट को लाइक करने से नया विवाद खड़ा हो गया है। पोस्ट में अर्जेंटीना को फाइनल तक पहुंचाने के लिए रेफरी और VAR के इस्तेमाल पर सवाल उठाए गए थे। हालांकि, रोनाल्डो ने इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, स्पेन ने फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व कप का खिताब जीता।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होने के बाद भी टूर्नामेंट को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इसी बीच फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का एक सोशल मीडिया लाइक सुर्खियों में आ गया है, जिसने नई बहस को जन्म दे दिया है।

Christiano Ronaldo Liked Post Become Controversial: फीफा पर पार्शियेलिटी के आरोप वाले पोस्ट को किया लाइक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोनाल्डो के वेरिफाइड सोशल मीडिया अकाउंट से एक ऐसे पोस्ट को लाइक किया गया, जिसमें फीफा पर अर्जेंटीना के फेवर में फैसले लेने और उसे फाइनल तक पहुंचाने के आरोप लगाए गए थे। पोस्ट में दावा किया गया था कि टूर्नामेंट के दौरान रेफरी के फैसलों और VAR सिस्टम का इस्तेमाल निष्पक्ष तरीके से नहीं हुआ।

सोशल मीडिया पर पहले भी उठे थे सवाल

Fifa Chairman Gianni Infantino
Fifa Chairman Gianni Infantino (Source: Google)

पूरे वर्ल्ड कप के दौरान सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने आरोप लगाए कि फीफा चैयरमैन जियानी इन्फांटिनो कथित तौर पर लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना की मदद करना चाहते थे। कुछ लोगों का कहना था कि अर्जेंटीना की परफॉर्मेंस ऐसी नहीं थी कि वो फाइनल तक पहुंचे, लेकिन फिर भी टीम ने वर्ल्ड कप मुकाबले में जगह बना ली। हालांकि, इन दावों की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

रोनाल्डो ने नहीं दिया कोई रिएक्शन

Cristiano Ronaldo Reaction
Cristiano Ronaldo Reaction (Source: Google)

जिस पोस्ट को रोनाल्डो ने लाइक किया, उसमें एक स्पेनिश जर्नलिस्ट ने रेफरी के फैसलों और VAR को लेकर सवाल उठाए थे। हालांकि, इस पूरे मामले पर रोनाल्डो की ओर से अब तक कोई ऑफिशियल बयान या सफाई सामने नहीं आई है।

पुर्तगाल का सफर रहा निराशाजनक

Portugal 2026 Fifa World Cup
Portugal 2026 Fifa World Cup (Source: Google)

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल का सफर इस वर्ल्ड कप में राउंड ऑफ-16 तक ही सीमित रहा। टीम को स्पेन के खिलाफ 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। फिर बाद में स्पेन ने फाइनल में भी अर्जेंटीना को इसी डिफरेंस से हराकर 2010 के बाद दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया।

Read More: Fifa World Cup 2026 के खत्म होने के बाद फुटबॉल जगत में शोक की लहर, इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी का हुआ निधन

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।